जालोर नगर परिषद के 40 वार्ड में आज आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। जिला प्रशासन के मुताबिक 40 में से 7 एससी, 3 एसटी, 8 ओबीसी और 12 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जालोर नगर परिषद के लिए 13 अगस्त को ही लॉटरी निकल चुकी है। जालोर में इस बार सभापति पद आरक्षित नहीं रखा गया है, यानी किसी भी वर्ग का व्यक्ति सभापति बन सकता है। जिले के जालोर, भीनमाल, सांचौर, सायला, आहोर की भी लॉटरी जालोर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली गई।
Jalor, Jalor | Aug 17, 2026