जालोर में मजदूर संघ ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन : जालोर। भारतीय मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को शहर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग की। इस दौरान मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ पदाधिकारियों ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही।
Jalor, Jalor | Aug 17, 2026