*नरैनी में दर्दनाक हादसा - पानी के गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत*
*बांदा/नरैनी।* थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम नन्दवारा में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
आज दिनांक 30.09.2026 को डायल यूपी-112 के माध्यम से थाना नरैनी पर सूचना मिली कि ग्राम नन्दवारा के दो सगे भाई, जिनकी उम्र करीब 04 वर्ष व 06 वर्ष है, दोपहर से लापता हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान चलाया।
तलाश के दौरान घर के पास ही मौजूद पानी के गड्ढे में दोनों बच्चे मिले। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार की वीडियो बाइट भी जारी की गई है।
Atarra, Banda | Oct 1, 2026