Public App Logo
Profile Picture

Ilyas Khan

@ilyasexpose123
4146Followers
9Following
*नरैनी में दर्दनाक हादसा - पानी के गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत*

*बांदा/नरैनी।* थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम नन्दवारा में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

आज दिनांक 30.09.2026 को डायल यूपी-112 के माध्यम से थाना नरैनी पर सूचना मिली कि ग्राम नन्दवारा के दो सगे भाई, जिनकी उम्र करीब 04 वर्ष व 06 वर्ष है, दोपहर से लापता हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान चलाया।

तलाश के दौरान घर के पास ही मौजूद पानी के गड्ढे में दोनों बच्चे मिले। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी  प्रवीण कुमार की वीडियो बाइट भी जारी की गई है।
01-10-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बाँदा :-नाबालिग को बहलाफुसला कर गलत काम करने वाले 02 पूर्व परिचित अभियुक्तों को थाना नरैनी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।*
*विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.09.2026 की देर शाम को थाना नरैनी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ गलत काम करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाली एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ पूर्व परिचित 02 व्यक्तियों द्वारा गलत काम करने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी । सूचना प्राप्त होते ही थाना नरैनी पर धारा 137(2)/70(2)/351(3) BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में दोनो अभियुक्तों को महाराजपुर पेट्रोल पंप थाना नरैनी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में शामिल दो पहिया वाहन बरामद किया गया है । 
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रामहित पुत्र सुल्लन निवासी ग्राम पिस्ता थाना अजयगढ जनपद पन्ना ( म0प्र0)
2. उमेश उर्फ सज्जन पुत्र भजना ग्राम पिस्ता थाना अजयगढ जनपद पन्ना ( म0प्र0) ।
*गिरफ्तारी करने वाली की टीम-*
1.  भास्कर मिश्रा प्रभारी निरीक्षक नरैनी
2. उ0नि0  अनिल कुमार साहू
3. कां0 सुशील सिंह
4. कां0 शेखराजा
5. कां0 आदर्श पाण्डेय
30-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमेश यादव का शेखर शर्मा के कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत*

*बांदा।* समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमेश यादव  का कैंप कार्यालय शेखर शर्मा के यहाँ आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

शेखर शर्मा  ने मिठाई खिलाकर उमेश यादव को जिला अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता, युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि उमेश यादव  के अनुभवी नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनपद में नई ऊंचाइयों को छुएगी और अखिलेश यादव जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=akhileshyadavji nis:value=AkhileshYadavji nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shyamlalji nis:value=ShyamlalJi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpalsinghyadavji nis:value=ShivpalSinghYadavJi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samajwadipartyuttarpradesh nis:value=SamajwadiPartyUttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
29-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
*बांदा - जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जमीन का जबरन/फर्जी बैनामा कराने और व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

*मामला क्या था -*
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खाईपार की रहने वाली आशमा ने शिकायत दी थी कि उनके पति निसार अहमद के नाम पर जमीन थी, जिसे कुछ लोगों ने बिना पैसे दिए जबरन दबाव बनाकर फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया और गाली-गलौज व धमकी देते थे। इससे परेशान होकर निसार अहमद ने 6/7 अप्रैल 2025 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था।

इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलित किए गए और सुसाइड नोट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान हुई।

*गिरफ्तार अभियुक्त -* फारूख अली पुत्र अहमद अली, निवासी खूंटी चौराहा अलीगंज, बांदा

*पंजीकृत अभियोग -* मु0अ0सं0 664/25 धारा 108/318(4)/351(3) BNS थाना कोतवाली नगर

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज 28.09.2026 को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*गिरफ्तारी टीम -* चौकी प्रभारी खाईंपार रोशन लाल सरोज और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार
बाँदा :-हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलने वाले 11 अभियुक्तों को थाना नरैनी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से माल-फड़ व तलाशी के दौरान कुल 01 लाख 31 हजार 970 रुपये, 10 मोबाइल फोन, 01 कार व 03 मोटर साइकिले बरामद ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी  प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 28/29.09.2026 को देर रात्रि थाना नरैनी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि बांदा रोड नरैनी राईस मिल के पास पंकज के ऑफिस में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर छापेमारी करते हुए 11 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । मौके से माल फड़ व तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 1,31,970 रुपये, 01 कार व 03 मोटरसाइकिलों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर तीनों मोटरसाइकिलों व कार को सीज किया गया ।  
*बरामदगी* -
▪️1,31,970 रुपये 
▪️01 चार पहिया वाहन (घटना में प्रयुक्त)
▪️03 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
▪️104 अदद ताश के पत्ते (दो गड्डी)
▪️10 मोबाइल फोन
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राजकरन पुत्र मुन्ना निवासी पनगरा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
2. अजय पुत्र राजू निवासी राजनगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
3. रघुवंश उर्फ डब्बू पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी गांधीनगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
4. अनिल पुत्र मुन्नी निवासी पनगरा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
5. चंचल पुत्र नाथूराम निवासी कस्बा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
6. शरीफ पुत्र लालू निवासी पनगरा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
7. जितेन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी राजनगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
8. रमजानी पुत्र कल्लू खान निवासी पनगरा नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
9. नन्द किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी अतर्रा रोड नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा । 
10. सिम्मी जीएल पुत्र जुलियस निवासी जवाहर नगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
11. पंकज पुत्र सुरेश निवासी कृष्णा नगर नरैनी थाना नरैनी जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 269/26 धारा 3/4 जुआं अधिनियम थाना नरैनी जनपद बांदा । 
*गिरफ्तारी करने वाली की टीम-*
1. भास्कर मिश्रा प्र0नि0 थाना नरैनी 
2. उ0नि0  अनिल कुमार साहू
3. कां0 आदर्श पाण्डेय
4. कां0 सुनील कुमार
5. कां0 अजय कुमार यादव
6. कां0 आशू प्रताप सिंह
7. कां0 सुशील कुमार
8. कां0 राजकुमार
9. म0कां0 आकृति राजपूत

खबर
*बांदा - कालिंजर पुलिस को बड़ी सफलता, गांजा तस्कर गैंग का सदस्य गिरफ्तार*

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाला मोड़, थाना कालिंजर से अभियुक्त *मुनेश उर्फ मनीश पुत्र निर्भय, निवासी बरुआ पुरा, थाना रक्सा, जनपद झांसी* को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मुनेश अपने साथियों के साथ मिलकर आंध्रप्रदेश से अवैध रूप से गांजा लाकर बांदा व आसपास के जिलों में तस्करी करता था और अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था। इसके संबंध में थाना गिरवां में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

*अपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 03/24 धारा 8/20 NDPS एक्ट व 419/420/467/468/471/120B IPC थाना गिरवां
2. मु0अ0सं0 351/25 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना गिरवां

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और सुशील तिवारी शामिल रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन व पुतला दहन

बाँदा :-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल के आवाहन पर आज कांग्रेसियों ने पूरे प्रदेश में ज्ञानेंद्र कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया कांग्रेसियों का जुलूस स्टेशन रोड से होता हुआ अशोक लाट पहुंच जहां ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयोग का पुतला फूंका गया इसके बाद सभी कांग्रेसी जिला कलेक्टर पहुंचे जहां उन्हें राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा वही पूरा कलेक्ट्रेट वोट कर गाड़ी छोड़ के नारे से गूंज उठा

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव दीक्षित ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि किस तरह से ज्ञानेश कुमार ने जो की मुख्य चुनाव आयुक्त है उन्होंने वोट चोरी का काम किया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए शादी केंद्र सरकार में गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री भी इसमें मिले हुए हैं। साथी ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में जो भी चुनाव हुए हैं सभी को रद्द किया जाए। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी और गणेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा

वही कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान ने बताया कि आज उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की साथ ही उनका पुतला चुका है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अपने कार्यालय से कलेक्ट्रेट आ रही थी तब रास्ते में पुलिस ने कई महिलाओं से पुतला छिनने की कोशिश की जो कि गलत है आज देश में चुनाव में जो गड़बड़ियां हो रही है उसकी जिम्मेदार खुद चुनाव आयोग है जो केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग कम कर रहा है निष्पक्ष चुनाव ऐसे में कैसे हो सकते हैं जब देश का चुनाव आयोग ही वोट चोरी में शामिल हो
*चित्रकूटधाम परिक्षेत्र में जनसुनवाई, फरियादियों की सुनी गईं शिकायतें*

*बांदा -* चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा के परिक्षेत्रीय कार्यालय में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रभावी कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान करना प्राथमिकता है।
28-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बाँदा :-: पैलानी में हादसा टला, नदी में बहे मछुआरे को SDRF ने बचाया, पुलिस की अपील- बारिश में नदी-नालों से दूर रहें

बांदा- नदी में बहे युवक का रेस्क्यू*

*बांदा।* जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुवा खास निवासी जंगबहादुर रोज की तरह नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के चलते नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक तेजी आ गई और जंगबहादुर तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।

सूचना पर पैलानी पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर स्थानीय गोताखोरों के साथ PAC और SDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने जंगबहादुर को कुछ दूरी पर नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक पूछताछ और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।

*बांदा पुलिस की अपील:*
बांदा पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि मौजूदा समय में तेज बारिश के चलते नदी, नाले और तालाबों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति नदी, नाले व तालाबों के आसपास न जाए और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे
27-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
26-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बाँदा :-थाना बिसंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता - कोडीन सिरप तस्करी के मुख्य अभियुक्त के जीजा को किया गिरफ्तार*

 पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे *"ऑपरेशन ईगल"* के तहत थाना बिसंडा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की रैपर बदलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन का जीजा है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
दिनांक 03.09.2026 को UP STF व थाना बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने 60 लाख 45 हजार रुपये कीमत की 250 पेटियों में 30,000 शीशी कोडीन सिरप बरामद कर 04 तस्करों को गिरफ्तार किया था और 02 गाड़ियां सीज की थीं। इस गिरोह का मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन फरार था, जिसे दिनांक 07.09.2026 को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसी क्रम में आज दिनांक 25.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बिसंडा पुलिस ने बांदा-चित्रकूट रोड पर बदौसा स्टेशन रोड तिराहे के पास से एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त हमीरपुर में एक मेडिकल एजेंसी चलाता था और उसी की आड़ में कोडीन सिरप मंगवाता था। फिर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर और रैपर बदलकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट व मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्टोर की बजाय नशे के लिए महंगे दामों पर सप्लाई करता था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -*
रविन्द्र पुत्र शिवराम, निवासी बरुआ, थाना भरुआ सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. प्रियांशु उर्फ किशन पुत्र मुन्नालाल, निवासी अतर्रा, बांदा (मुख्य अभियुक्त)
2. धीरेन्द्र पुत्र भगवत प्रसाद, निवासी नहर पुरवा, बिसंडा, बांदा
3. प्रवीण उर्फ लकी पुत्र स्व. दयाराम, निवासी लखन कॉलोनी, अतर्रा, बांदा
4. रोहित पुत्र कालूराम, निवासी रामलीला मैदान, अतर्रा, बांदा
5. शेखर पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम भैना, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़

*पंजीकृत अभियोग -*
मु.अ.सं. 405/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS व 8/21/22/29 NDPS Act, थाना बिसंडा, जनपद बांदा।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम -*
1.  चन्द्रप्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष बिसंडा
2. गौरव मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलगांव
3. कां. जितेन्द्र कुमार
*बांदा में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, DM ने जारी की एडवाइजरी*

*बांदा।* भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जनपद बांदा में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एडवाइजरी जारी की है।

*प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश*

प्रशासन ने लोगों से तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों और नदी-नालों के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है।

*वज्रपात से बचाव के लिए विशेष अपील*
गरज सुनते ही खुले में न रहें, पक्के मकान में शरण लें। पेड़, बिजली के खंभे और ऊंची इमारतों के नीचे खड़े न हों। नदी, तालाब, नहर से दूरी बनाए रखें।

*किसानों और वाहन चालकों के लिए अपील*
किसान खराब मौसम में खेतों में काम बंद कर दें और पशुओं को खुले में न बांधें। वाहन चालक गति धीमी रखें, जलभराव वाले रास्तों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि छतों पर रखी ढीली वस्तुओं को हटा लें, टॉर्च, पीने का पानी और दवाइयां तैयार रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें।

*आपात स्थिति में संपर्क करें -*
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, बांदा: 05192-285260
टोल फ्री हेल्पलाइन: 1077
25-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
समाजसेवी दिलीप सिंह गौर (लाला )ने बढ़ाया मदद का हाथ*
बांदा रोटी बैंक की वैन को मिले चार नए टायर-ट्यूब,

*बांदा।* गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगातार सक्रिय बांदा रोटी बैंक सोसाइटी को समाजसेवी दिलीप सिंह गौर ने बड़ी मदद दी है। उन्होंने संस्था की वैन के लिए चार नए टायर-ट्यूब भेंट किए हैं।

बता दें कि रोटी बैंक की वैन के टायर लंबे समय से खराब थे, जिससे जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने में टीम को काफी परेशानी हो रही थी। मोहल्ला जरैली कोठी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप सिंह गौर (लाला )को जब इस समस्या की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत चार नए टायर-ट्यूब देकर सेवा के इस रथ को फिर से दौड़ने लायक बना दिया

*कौन हैं दिलीप सिंह गौर ?*
दिलीप सिंह गौर  बांदा शहर के एक प्रतिष्ठित और बेहद सरल स्वभाव के समाजसेवी हैं। समाजसेवा उनका कोई दिखावा नहीं बल्कि जज्बा है। वह हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। चाहे धार्मिक कार्य हो, जरूरतमंद की मदद हो या शहर के किसी सामाजिक संगठन को सहयोग देना हो - दिलीप सिंह गौर  का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी दरियादिली और नेकदिली के कारण ही शहर में उन्हें सभी वर्गों का चहेता माना जाता है।

उनकी इस मदद से अब वैन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिना रुकावट जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचा सकेगी।

बांदा रोटी बैंक परिवार ने दिलीप सिंह गौर  का दिल से आभार जताया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि "समाजसेवा में उनका यह सहयोग हमारे लिए बड़ी ताकत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें खूब तरक्की, खुशियां और सफलता मिले।"

बांदा रोटी बैंक की यह मुहिम लगातार मानवता की मिसाल बन रही है, और ऐसे समाजसेवियों के सहयोग से यह कारवां और तेजी से आगे बढ़ रहा है।
*बांदा: अतर्रा में चोरी का खुलासा, दो सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा, जेवरात से लेकर फ्रिज-पंखा तक बरामद*

थाना अतर्रा पुलिस ने ग्राम नगनेधी में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है।

एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

*क्या था मामला:*
थाना अतर्रा क्षेत्र की रहने वाली श्रीमती आशा ने 11 सितंबर को तहरीर दी थी कि वह परिवार के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। इसी दौरान 1 सितंबर की रात को उनके घर में चोरों ने धावा बोल दिया था।

तहरीर के आधार पर थाना अतर्रा में मु0अ0सं0 336/26 धारा 305(1)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को खम्हौरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. दीपू पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी ग्राम नगनेधी, थाना अतर्रा
2. सलीम पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी ग्राम नगनेधी, थाना अतर्रा - दोनों सगे भाई हैं।

*बरामदगी:*
पुलिस ने इनके कब्जे से 350 रुपये नगद, 570 मिलीग्राम का पीली धातु का 1 लॉकेट, 29 ग्राम के सफेद धातु के 2 कड़ा, 930 मिलीग्राम की पीली धातु की 4 नथिया, 1 सैमसंग फ्रिज, 1 एलजी पंखा, 1 सिलाई मशीन, 2 क्विंटल गेहूं की 4 बोरी और 1 क्विंटल चावल की 2 बोरी बरामद की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 बालमुकुन्द शुक्ला, कांस्टेबल नीलू आर्या, अर्जुन वर्मा, विकास वर्मा और सचिन यादव शामिल रहे।
23-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
बांदा: कालिंजर में जुआ खेलते 3 गिरफ्तार, 5145 रुपये और ताश के पत्ते बरामद, 3 फरार*

एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

*कैसे हुई कार्रवाई:*
दिनांक 22.09.2026 की देर शाम पुलिस गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि तरहटी कालिंजर बेलाताल में बने जर्जर गुम्बद के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। मौके से 3 लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि 3 अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मौके से पुलिस ने मालफड़ के 4000 रुपये, जामातलाशी से 1145 रुपये, कुल *5145 रुपये*, *52 ताश के पत्ते* और *3 मोटरसाइकिल* बरामद की हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. नवल किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी कीरतपुर, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश)
2. जयपाल पुत्र नत्थू निवासी कटरा, थाना कालिंजर, बांदा
3. बाल किशन उर्फ बाटू पुत्र लक्ष्मण निवासी तरहटी कालिंजर, थाना कालिंजर

*फरार अभियुक्त:*
शेरा पुत्र रामऔतार, चुन्नू पुत्र अज्ञात, दुर्गेश पुत्र कौटू - तीनों निवासी अज्ञात

पुलिस ने सभी के खिलाफ मु0अं0सं0 130/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:* थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह, चौकी प्रभारी किला कालिंजर मनीष कुमार, कांस्टेबल रामकिशोर यादव, विमलेश सरोज और यादवेन्द्र सिंह।
*बांदा: अतर्रा में बुजुर्ग महिला की हत्या कर नाक की कील लूटने वाला गिरफ्तार*

थाना अतर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने और उसकी नाक की कील लूटने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटी गई नाक की कील भी बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

*क्या था मामला?*
दिनांक 18.09.2026 को थाना अतर्रा के ग्राम खम्हौरा में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मृतका की बहू सरोज की तहरीर पर थाना अतर्रा में मु0अ0सं0 351/2026 धारा 105/309(6)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

आज दिनांक 22.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर अतर्रा पुलिस ने अभियुक्त को रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा।

*पूछताछ में कबूला जुर्म*
पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम *ददुआ पुत्र शिवअवतार, निवासी ग्राम अंश बल्लान, थाना अतर्रा* बताया। पूछताछ में उसने बताया कि 18 सितंबर को धान के खेत में उसने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसकी नाक की कील छीन ली थी।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

*बरामदगी:* 01 नाक की कील

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:* प्रभारी निरीक्षक अतर्रा राकेश कुमार तिवारी, उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप, हे0कां0 विमल मिश्रा, कां0 सतीश यादव।
22-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891
21-09-2026बाँदा जनपद की <nis:link nis:type=tag nis:id=विशेष nis:value=विशेष nis:enabled=true nis:link/> खबरे
**अमर भारती**
           एक  उम्मीद
    "सटीक नज़र सही खबर"
**जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें**
**ब्यूरो** मोहम्मद इलियास 
**खबरों के लिए संपर्क करें**
**Media Centre Station Road Banda**
Mo-9455293039
9889697891