नेपाल में जल प्रलय से बड़े पैमाने पर तबाही और जनहानि की खबर अत्यंत हृदय विदारक है। भीषण प्राकृतिक आपदा की इस विकट घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति हम सभी की गहरी संवेदनाएं हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत सरकार अपने पड़ोसी देश में राहत एवं बचाव कार्यों में हर संभव मदद कर रही है।
ईश्वर से नेपाल में फंसे और लापता भारतीय सहित सभी नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी तथा दिवंगत आत्माओं की चिर शांति की प्रार्थना करता हूं। 🙏
नदी के किनारे बसे लोग सतर्क रहे सुरक्षित रहे।
Araria, Araria | Aug 26, 2026