आज दिनांक -13 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर एवं पूसा प्रखंड के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ एक विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना तथा गहन पुनरीक्षण 2025 की समाप्ति के उपरांत चलाए जाने वाले विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार करना था।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी 15 और 16 अक्टूबर को प्रखंड स्तर पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फॉर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन करने की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा।
इस विशेष कैंप का उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर लोगों को जागरूक करेंगे और कैंप के सफल संचालन में सहयोग करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित तिथि पर ससमय अपने-अपने कैंपों पर पहुंचें और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
#जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #समस्तीपुर #मतदाता_जागरूकता #मतदाता_सूची #विशेष_अभियान #BLO #Form6 #Form7 #Form8 #VoterList #VoterAwareness
Patna, Bihar | Oct 13, 2026