Public App Logo
Profile Picture

asif ali

@asifalishahjahanpur
11847Followers
0Following
चार बार किया आवेदन, लेकिन नही मिल पाया आवास, ग्रामीण बोले-राजाराम को आवास मिल जाता तो आज राजन और आरव सबके बीच होते

पहले राजाराम की बात को सुनें, जिनकी कच्ची दीवार गिरी, फिर एसडीएम पुवायां ने क्या कहा,वो भी सुनिए 

शाहजहांपुर -पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात में राजाराम के मकान की कच्ची दीवार राजन के मकान पर गिरी ।राजन का मकान का लेंटर गिरा और उसमे दबकर राजन और उनके भतीजे आरव की मौत हो गई। जबकि आरव की मां काजल घायल हैं। राजाराम ने बताया कि हम पत्नी और चार बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। उन्होंने चार बार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पाने के लिए आवेदन किया, आनलाइन भी आवेदन किया, लेकिन कुछ नही हुआ, हताश होकर दो साल से चुप होकर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनको आवास मिल जाता तो शायद ये हादसा न होता।

आवेदन वाली बात जब एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज को पता हुई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराएंगे, बंडा ब्लाक से भी जानकारी जुटाई जाएगी, अगर कहीं भी लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
*शाहजहांपुर में कांवड़ियों और कॉलोनी गार्ड में विवाद:* आधे घंटे सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज की घटना 
https://dainik.bhaskar.com/STR5nNxaG5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
*26 अगस्त, ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, 24 अगस्त तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश: डीएम*

*लंगर की खाद्य सामग्री फेंककर न दें, रिज्क की बरबादी से बचें, अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की धर्मगुरुओं ने लोगों से की अपील*

*डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न हो, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाई जाए: डीएम*

शाहजहांपुर - आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जुलूस आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नूरी मस्जिद से मुख्य जुलूस का आयोजन करने वाले अनीस अत्तारी ने जुलूस के निर्धारित मार्ग और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। मुख्य जुलूस में हजारों लोग शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न क्षेत्रों से छोटे जुलूस भी निकाले जाते हैं। जुलूस को निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग पर व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आयोजकों की ओर से वॉलेंटियर्स की तैनाती की जाएगी।

बैठक में महिला थाने के पास सड़क के गड्ढों की मरम्मत, बिजली के तारों को ऊंचा कराने, तिलहर-कटरा क्षेत्र के चौहटिया में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़क की मरम्मत तथा कांट में जुलूस मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग रखी गई। वहीं मोहल्ला किला से निकलने वाले जुलूस को लेकर नूर अहमद ने अनुमति पत्र समय से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं का निस्तारण 24 अगस्त तक सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं का स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जुलूस के दौरान डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न होने तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुलूस निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग से ही निकाला जाए और किसी नई परंपरा की शुरुआत न हो। साथ ही जुलूस में किसी अन्य देश के झंडे का प्रयोग न करने के कड़े निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आयोजकों से जुलूस में झंडों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि परंपरागत जुलूस के लिए अनुमति प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन गैर-परंपरागत जुलूस की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या सूचना की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारी अथवा पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाए। उन्होंने अगली बैठक में जुलूस के वॉलेंटियर्स को भी साथ लाने तथा परंपरागत जुलूस मार्ग का विशेष ध्यान रखने को कहा।

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने जुलूस मार्ग से संबंधित नागरिक सुविधाओं एवं अन्य समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।

बैठक में अनीस अत्तारी, अनीस खान, कासिम रजा सहित धर्मगुरुओं ने भी लोगों से जुलूस के दौरान अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लंगर एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित करते समय उसे फेंककर न देने और रिज्क की बरबादी एवं बेहुरमती से बचने की अपील की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शाहजहांपुर मेले में दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति घायल, पुलिस से भी अभद्रता, आरोपियों की तलाश शुरू, थाना रोजा क्षेत्र के ऐठा हुसैनपुर गांव की घटना।
शाहजहांपुर - दर्दनाक हादसे में चाचा भतीजे की मौत के बाद मलबा हटाते टीम, मृतक राजन और उनके भतीजे आरव के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव निवासी राजाराम के मकान की कच्ची दीवार राजन के मकान पर गिरी थी, जिसके बाद लेंटर गिरने से हादसा हुआ था।
*शाहजहांपुर में कृषि विभाग की लापरवाही:* तिरंगा लगी पिकअप से मिली 60 बोरी खाद को लेकर नहीं दी तहरीर, जांच के नाम पर हीलाहवाली 
https://dainik.bhaskar.com/hiv7ezMfF5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D 

देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - 
https://dainik.bhaskar.com/download
सहयोग संस्था के द्वारा कांवड़ियों की सेवा को भंडारे का आयोजन और साथ में  पुष्प वर्षा भी, राज्यसभा सांसद मिथिलेश बोले- नर सेवा नारायण सेवा 

जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो के द्वारा शाहजहांपुर मोहम्मदी रोड स्थित जमुना इलेक्ट्रॉनिक/ ज्वेलर्स पर काबड़ियों की सेवा हेतु भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा जिसको सहयोग संस्था शाहजहांपुर बखूबी निभा रही है , संस्था के द्वारा बहुत ही अच्छे-अच्छे कार्य किए जा रहे हैं । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे चंद्रशेखर खन्ना (धीरू) , भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता,  जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, डॉक्टर के पी गुप्ता, समाजसेवी विनय अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अनिल बाजपेई बाड़ ने भी कावड़ियों  को भोजन कराते हुए पुष्प वर्षा की , और संस्था के कार्यों की सराहना की । इस मौके पर संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि जो भी समाज हित के कार्य हैं उनको हमारी संस्था बराबर करने का कार्य कर रही है , और जहां पर भी किसी जरूरतमंद को सहयोग की जरूरत है वहां पर संस्था पहुंचने का कार्य करेगी । कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी अनुराग अग्रवाल, तराना जमाल,रजनी गुप्ता,शालू यादव,विकास सक्सेना,स्तुति गुप्ता,हरजीत सिंह,महेंद्र कुमार दुबे,अंकुश गुप्ता,संगीता गुप्ता,राजविंदर सिंह राजा, अमर दीप सिंह खालसा, सुमन गुप्ता, ममता यादव,अभिषेक गुप्ता,नवनीत प्रकाश गुप्ता,रासु,तनिष्क, मणिक,कृष्णा, ब बबिता गुप्ता,पुनीत प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता ,डॉ अजय प्रकाश गुप्ता ,श्रीकांत दीक्षित ,रिंकू, सागर ,अभिषेक पांडे, अनिरुद्ध गुप्ता ,सुधीर , राजन चोपड़ा , सोनू गुप्ता , निकुंज गुप्ता ,राहुल गुप्ता, राम जी गुप्ता ,काजल गुप्ता , पारुल, अनुपम, अंचल गुप्ता, वेदपाल, नीरज गुप्ता, गोविंद गुप्ता ,मनोज गुप्ता ,आयुष गुप्ता निखिल महेंद्रू , नेहा यादव सक्सेना ,विक्रांत बखिया, राहुल गुप्ता , रुचि गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि सभी मौजूद रहे ।।
दैनिक भास्कर की खास पेशकश, बात खरी है, यहां सिर्फ, बात खरी, ही होती है 

*पैलगी से खन्नाजी की खूब खातिरदारी:* SDM के ड्राइवर ने वर्दीधारी से कराई मसाज, आजम वाले IAS आंजनेय साहब लौटेंगे 
https://dainik.bhaskar.com/n6Zie0KcF5b?ref=MTcwOTkwMjE0MTQyMTQ4MTk4NA%3D%3D
*BJP की नई टीम में UP के 8 चेहरे, 2-मुस्लिम:* अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व VC को उपाध्यक्ष बनाया, बासित अली का प्रमोशन 
https://dainik.bhaskar.com/1tda17IRF5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
*फर्रुखाबाद में पांचालघाट पर गंगा में डूबे चार कांवड़िये:* शाहजहांपुर से जल लेने गए थे, तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए, चारों युवक खुदागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
*शाहजहांपुर में लेंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत:* मां गंभीर रूप से घायल, पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से टूटा लेंटर, थाना पुवायां के मुड़िया कुर्मियात में हुई घटना 
https://dainik.bhaskar.com/8gnhSb3xF5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
शाहजहांपुर - लूट के आरोपी का हाॅफ एकाउंटर, पैर में लगी गोली, आरोपी चंदन चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज का रहने वाला है। उसके उपर दस हजार रुपये का इनाम था। उसका साथी शिवम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
*शाहजहांपुर में थाने के सामने युवकों के दो गुट भिड़े:* लाठी-डंडे और बेल्ट चले, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, थाना तिलहर क्षेत्र की घटना 
https://dainik.bhaskar.com/HeVo1H1qE5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ रूट एवं पुलिस प्वाइंट्स का निरीक्षण

शाहजहांपुर - श्रवण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना कोतवाली एवं थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर बनाए गए विभिन्न पुलिस प्वाइंट्स, ड्यूटी प्वाइंट्स एवं संवेदनशील स्थानों को चेक किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ियों की आवाजाही तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
*इंजेक्शन लगने के बाद 21 साल की महिला की मौत:* शाहजहांपुर में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप, चौक कोतवाली के अजीजगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल की घटना 
https://dainik.bhaskar.com/vrav1eUZD5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
शाहजहांपुर - 10 अगस्त को फैलाई गई अफवाह पर 15 अगस्त को लगा विराम, 5 दिन पहले एक माननीय ने कहा था कि आजादी उस दिन मिली लेकिन कल जब तमाम कार्यक्रम हुए तो पता चला कि आजादी 15 अगस्त को मिली, खैर पता तो पहले से था लेकिन 5 दिन पहले एक बयान ने कंफ्यूज कर दिया था।
शाहजहांपुर- लाउडस्पीकर बजाने से रोकने पर पूर्व सभासद पर हमला:* शाहजहांपुर में ऑटो चालक ने लाठी-डंडे और तमंचे की बट से पीटा, घायल, थाना तिलहर क्षेत्र की घटना।
शाहजहांपुर - ग्राम प्रधान पति ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद, कच्ची शराब बनाने के विरोध करने पर आरोपियों ने सुरेंद्र नाम के युवक को पीट-पीटकर मार दिया था। पुलिस ने पुलिस ने आठ आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी गोविंद, वासुदेव और सुखदेव शामिल हैं। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस ने अन्य आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। थाना तिलहर क्षेत्र के शावेगपुर गांव में घटना हुई थी।
*युवक की चाइनीज मांझे से कटकर गर्दन लटकी, मौत:* हड्‌डी तक कटी, बाइक पर बैठे-बैठे जान गई; गाजियाबाद में हाईवे पर हादसा 
https://dainik.bhaskar.com/qZKTU56ZD5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
भास्कर इंवेस्टिगेशन*‘जहर इतना कम कर देंगे कि नशा होगा, मौत नहीं':* 70 हजार में सांप के डंक का नशा, डिमांड पर क्लबों में होते हैं सप्लाई 
https://dainik.bhaskar.com/LRhJfHCxD5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
*शाहजहांपुर में तिरंगा झंडा लगे पिकअप से डीएपी जब्त:* बिना कागजात ले जाई जा रही थी खाद, चालक बोला-मालिक ने फोन करने को कहा था, पुवायां पुलिस ने पकड़ा था वाहन 
https://dainik.bhaskar.com/pPoRPK0ID5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
*शाहजहांपुर एसपी ने तिलहर निरीक्षक को लाइन हाजिर किया:* 4 घटनाओं में लापरवाही के बाद पीआरओ को मिली जिम्मेदारी, पुलिस लाइन में तैनात अशोक कुमार सिंह बने पीआरओ।
आप अधिकारी हैं सार्वजनिक जगह पर शोभा नहीं देता 

*शाहजहांपुर BSA ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पैर छुए:* बोले- वह मेरे पिता जैसे हैं, मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं 
https://dainik.bhaskar.com/L793WqhXC5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

*अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर* 
https://dainik.bhaskar.com/hnnQLH3wXJb
*धान सीजन में किसानों को राहत की उम्मीद:* शाहजहांपुर के मदनापुर में किसानों की परेशानी पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आश्वासन, बोले- हमारी कोशिश होगी, आपकी मनोकामना पूरी हो 
https://dainik.bhaskar.com/AHVKp9kTC5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
Suresh Kumar Khanna
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना सिंधौली पुलिस द्वारा ब्रीफिंग एवं संवाद