Public App Logo
#हर_घर_तिरंगा_अभियान नपा ने जिला अस्पताल की छत पर लहराया तिरंगा रंग का गुब्बारा, बना आकर्षण -- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद छतरपुर द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद द्वारा शासकीय जिला अस्पताल की छत पर तिरंगा रंग के आकर्षक गुब्बारे लगाए गए। ऊंचाई पर लगाए गए तिरंगा रंग के गुब्बारों ने जिला अस्पताल परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। तिरंगे के रंगों से सजे इन गुब्बारों के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व से जुड़ने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों को देशभक्ति की भावना से सजाया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमओ माधुरी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया, उपयंत्री नीतेश चौरसिया, पंकज जैन सहित मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। #chhatarpur #HarGharTiranga - Chhatarpur News