हैदराबाद में सड़क हादसे में जमुआ प्रखंड के पोबी पंचायत अंतर्गत तेजपुर गांव निवासी अनिल यादव (हुलास यादव के पुत्र) की इलाज के दौरान मौT हो गई। 14 अगस्त की रात पैटनी सेंटर चौराहे के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।
हादसे के बाद गांधी हॉस्पिटल, KIMS सिकंदराबाद और फिर उस्मानिया हॉस्पिटल में उनका इलाज चला, जहां 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे उनकी मौT हो गई। अनिल पिछले 10 वर्षों से हैदराबाद में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
उनके निधन से पत्नी और दो बेटों व एक बेटी समेत पूरा परिवार सदमे में है। तीनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। झारखंड एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में ने एंबुलेंस से पार्थिव शरीर गांव पहुंचाया और परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। मौके पर आशीष यादव, सुनील सानू,विकास यादव,सकलदेव यादव,शिव शंकर यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
#apnagiridihnews #GiridihNews #hyderabad