गिरिडीह जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा झारखंड धाम में सावन पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। अहले सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती रहेगी और पूरे परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण पर विशेष नजर रखी जाएगी। वहीं, श्रद्धालुओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी।