हर घर नल योजना में पानी नहीं, सड़कों पर फव्वारे!
मुहम्मदाबाद के पास बड़ी पाइपलाइन में लीकेज, जगह-जगह पानी की बर्बादी
उरई/जालौन।
नमामि गंगे योजना के तहत हर घर तक नल पहुंचाने का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। कई जगह नल तो लगा दिए गए, लेकिन घरों तक पानी पहुंचने का इंतजार अब भी जारी है।
मुहम्मदाबाद के पास मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज सामने आया है। पाइपलाइन से पानी सड़क पर फव्वारे की तरह बहता नजर आ रहा है। सवाल यह है कि जब घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा, तो सड़कों पर यह पानी आखिर कैसे पहुंच रहा है?
योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज, सड़क और सीसी मार्गों की खुदाई तथा अधूरे काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
पानी घरों तक पहुंचा नहीं, फव्वारे का आविष्कार जरूर हो गया!
अब बड़ा सवाल—
आखिर हर घर में पानी कब पहुंचेगा?
पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज के लिए जिम्मेदार कौन है?
सीसी सड़कें खोदने के बाद उनकी मरम्मत कब होगी?
और योजना पर खर्च हुई करोड़ों की रकम का हिसाब कौन देगा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी और जिम्मेदार विभाग जल्द से जल्द लीकेज को ठीक कराकर घरों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें।
Jalaun, Jalaun | Oct 6, 2026