IAS रिंकू सिंह राही की सुरक्षा शिकायत पर राज्यपाल सख्त, DGP को जांच के निर्देश जालौन पुलिस District Magistrate/District Election Officer, Jalaun
उरई। संयुक्त मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की सुरक्षा से जुड़ी शिकायत पर राज्यपाल ने सख्त रुख अपनाया है। राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता ने 24 सितंबर 2026 को डीजीपी को पत्र भेजकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पत्र में 19 अगस्त 2026 को उरई कोतवाली में दी गई तहरीर संख्या 309 को कथित रूप से प्राप्त न किए जाने के मामले की जांच कराने को कहा गया है। साथ ही रिंकू सिंह राही और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मामले में उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि संयुक्त मजिस्ट्रेट की तहरीर पुलिस ने प्राप्त क्यों नहीं की और सुरक्षा संबंधी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई।
बताया गया है कि रिंकू सिंह राही ने अपनी शिकायत में मुजफ्फरनगर में पूर्व तैनाती के दौरान हुई एक गंभीर घटना का भी उल्लेख किया है। अब पूरे मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई पर नजर है।
Jalaun, Jalaun | Oct 6, 2026