मेंहदावल रोडवेज परिसर में बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
संतकबीरनगर। जिले के मेंहदावल कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार से पांच वर्ष के मासूम बच्चे की जान चली गई। मेंहदावल रोडवेज परिसर में बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज परिसर में मासूम अचानक बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।