कोटा में चाकूबाजी और अवैध हथियारों के खिलाफ शहर पुलिस ने ऑपरेशन हॉक (H.A.W.K) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, 2 अक्टूबर की रात को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 2 घंटे तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने चाय की दुकानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग की, जहां संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना थी, इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तो 15 लोगों के पास से धारदार हथियार बरामद हुए जिन्हें जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, साथ ही पुलिस ने इस दौरान 8 वाहन भी जब्त किए और कुल 6 कार्रवाईयों को अंजाम दिया, कोटा सिटी एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह अभियान कोटा रेंज आईजी हरेंद्र महावर की पहल पर एसपी कोटा शहर तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में शुरू किया गया है, जिसके लिए शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 9 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, इसका उद्देश्य अवैध हथियारों, चाकू और धारदार हथियारों के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना है, पुलिस के अनुसार बदमाशों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Sangod, Kota | Oct 4, 2026