दमोह: VIP रोड पर 3.935 किलो गांजे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की
Damoh, Damoh | Aug 17, 2026 दमोह कोतवाली पुलिस ने VIP रोड स्थित एक्सीलेंस स्कूल के सामने से गांजा तस्करी करते पति-पत्नी राजेंद्र मिश्रा और जूली साहू निवासी नदरई को गिरफ्तार किया। रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। तलाशी में 3 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ और गांजे की चेन तक जाने में जुटी।