छतरपुर नगर: नोएडा से महोबा चलने वाली राजकपलना बस में आगजनी के बाद छतरपुर में नौगांव रोड पर आरटीओ की कार्रवाई, राजकल्पना ट्रेवल्स की
नोएडा-महोबा रूट की राजकल्पना ट्रेवल्स बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत के बाद छतरपुर में नौगांव रोड पर RTO ने यात्री बसों की चेकिंग की। RTO अधिकारी मधु सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे 4-5 बसों की जांच हुई। राजकल्पना ट्रेवल्स की एक बस में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी मिलने पर बस जब्त की गई। दो बसों पर नियम उल्लंघन के चलते चलान काटे।