थाना कोतवाली पुलिस ने 10 वर्ष पुराने लूट के 2 प्रकरणों में फरार आरोपियों को महाराष्ट्र एवं अन्य स्थान से किया गिरफ्तार
*आरोपी बबलू कंजर एवं पप्पू कंजर चोरी लूट जैसे 10 अपराधों में लिप्त, गोवा राज्य एवं उत्तर प्रदेश राज्य के ललितपुर जिले में वांछित*
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2016 में गर्ल्स स्कूल के पास एवं इलाहाबाद बैंक के पास हुई लूट की अलग-अलग घटनाओं के संबंध में पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे। उक्त दोनों लूट की घटनाओं में शामिल आरोपी विजय कंजर निवासी खमरौद, जिला शहडोल को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा उक्त दोनों लूट के प्रकरणों में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु महाराष्ट्र राज्य सहित मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल एवं अन्य जिल�