मिर्जामुराद में 17 वर्षीय किशोरी की मौ#त, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में मंगलवार शाम एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ#त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। पुलिस के अनुसार, किशोरी कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली।
मंगलवार शाम करीब चार बजे पीआरवी के माध्यम से किशोरी द्वारा फांसी लगाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर किशोरी का भाई भी मौजूद था। पुलिस ने घटना की जानकारी फील्ड यूनिट को दी।
फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।
#LetestUpdate #letestअपडेट #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇