रामदेव कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव : जालोर में रामदेव कॉलोनी की महिलाओं की ओर से विजय पैराडाइज होटल में सावन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।
महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नाच-गाने की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सावन के गीतों के साथ महिलाओं ने जमकर आनंद लिया और उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान डॉ. इंदिरा चुंडावत, लीना चुंडावत, दरिया चुंडावत, अनीता चौहान, उषा बामनिया, गौरी परमार, दिव्या लक्कड़ और सविता चौहान सहित कई महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Jalor, Jalor | Aug 16, 2026