Public App Logo
ज़रूरतमंद लड़कियों को इनर व्हील क्लब ने दी सिलाई मशीन समाजसेवा के क्षेत्र में भी काम कर रही संस्था तीज के अवसर पर संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रही मुख्यतिथि इनर व्हील क्लब कुल्लू द्वारा तीज की अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान इनर व्हील क्लब ने तीज त्यौहार भी मनाया। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्था ने जरूरतमंद छात्राओं को सिलाई मशीन भी दी। इनर व्हील क्लब कुल्लू की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हर महीने कार्यक्रम करती है और सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की भी मदद उनकी ओर से की जा रही है इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस और तीज के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई वहीं महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान संस्था को और आगे कैसे बढ़ता है इसके बारे में भी चर्चा की इसके अलावा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन यहां पर किया गया उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब कुल्लू में अब अपनी टीम को बढ़ाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है वही जरूरतमंद की मदद करने के लिए भी संस्था कार्य करती है किसी कड़ी में आज कार्यक्रम में दो सिलाई मशीन जरूरतमंद युवतियों को दी गई संस्था आने वाले समय में और भी ऐसे कार्य करेगी बाइट - पूनम शर्मा अध्यक्ष इनर व्हील क्लब कुल्लू वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि संस्था बेहतरीन कार्य कर रही है। और संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी सहयोग संस्था को चाहिए होगा वह नगर परिषद कुल्लू की ओर से दिया जाएगा। बाइट - आशा ठाकुर अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू - Kullu News