Public App Logo
* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसीबी मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण * कर्तव्यपरायणता एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए 64 अधिकारी-कर्मचारी डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित जयपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के झालाना डूंगरी, जयपुर स्थित मुख्यालय में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात एसीबी महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर आयोजित एसीबी महानिदेशक डिस्क (डीजी डिस्क) एवं प्रशस्ति पत्र सम्मान समारोह में असाधारण कार्य प्रदर्शन, कर्तव्यपरायणता एवं सराहनीय सेवाओं के लिए कुल 64 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसीबी महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप एसीबी की पूरी टीम द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोकसेवकों के विरुद्ध कार्रवाई में ईमानदारी, मेहनत और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जा रहे अधिकारी एवं कर्मचारी अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से एसीबी की कार्य संस्कृति एवं प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसीबी की पूरी टीम भविष्य में भी इसी लगन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए आमजन को भ्रष्टाचार के प्रति अधिक से अधिक सजग एवं जागरूक करेगी। समारोह में डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से ब्यूरो के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में श्रीमती एस. परिमला, महानिरीक्षक, एसीबी जयपुर, डॉ. रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक प्रशासन, एसीबी जयपुर, श्री ओमप्रकाश मीना, उप महानिरीक्षक द्वितीय, एसीबी जयपुर, श्री नारायण टोगस, उप महानिरीक्षक, एसीबी अजमेर को सम्मानित किया गया। डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी— श्री ओमप्रकाश किलानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, परिवाद शाखा; श्री भूपेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी जयपुर नगर-प्रथम; श्री महावीर प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी एसयू-द्वितीय जयपुर; श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी चौकी (एसयू) बीकानेर; श्री अनन्त कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी उदयपुर; श्रीमती अर्चना मीना, उप पुलिस अधीक्षक, एसयू प्रथम जयपुर तथा श्रीमती कंचना भाटी, उप पुलिस अधीक्षक, एसीबी अजमेर चौकी को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में उप निरीक्षक श्री सुभाष खांडल, श्री सुभाष चंद्र मीणा, सहायक उप निरीक्षक श्री भौरेलाल शर्मा, श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक श्री कजोड़ मल मीणा, श्री केशर सिंह, श्री मनोहर सिंह, श्री लक्ष्मणदान चारण, हेड कांस्टेबल श्री राजेन्द्र कुमार डारा, श्री ईश्वर लाल, श्री मनीष कुमार कुलदीप, श्री ओमप्रकाश सैनी, श्री अचलाराम, श्रीमती पूजा लांबा, श्री कमलेश कुमार मीणा, श्रीमती सुमन कुमारी, श्री जगदीश चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्री भागचंद, श्री गजेन्द्र सिंह, श्री हरि सिंह, श्री भवानी सिंह, श्री गिर्राज प्रसाद वर्मा, श्री मोहन लाल मीणा, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री मनोहर लाल वर्मा, श्री चौथमल नटवाड़िया, श्री ऋषि कुमार मेहरा, श्री दीपेंद्र कुमार, श्री जल सिंह, श्रीमती कीर्ति चौधरी, श्री भोलाराम, श्री योगेन्द्र सिंह( अनुपस्थित), श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह, श्री संजीव कुमार, श्री शेरसिंह, श्री ओमप्रकाश चौधरी, श्री ब्रह्मदेव, श्री रामकरण यादव, श्री बांकाराम, श्री सुभाष चन्द्र थेबड़, श्री दिलीप कुमार एवं श्री भीमराज को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पदस्थापित सहायक लेखा अधिकारी श्री गणेश राम सैनी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार एवं श्री चेतन प्रकाश, वरिष्ठ सहायक श्री राजेन्द्र सिंह एवं श्री विशाल बाछल, कनिष्ठ सहायक श्री सहदेव सिंह एवं सुश्री बबली मीणा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री विष्णु सिंह जादौन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सहायक उप निरीक्षक श्री रामजीलाल, एसीबी जयपुर नगर-प्रथम तथा सहायक उप निरीक्षक श्री मोहम्मद हनीफ, एसीबी चौकी बाड़मेर को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राजस्थान पुलिस सेवा पदक प्रदान किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर एसीबी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित, जनहित तथा भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान के निर्माण के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव सहित एसीबी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। - Gangapur News