मॉर्निंग वॉक करते समय युवक की स्टेडियम में मौत"
---
इटावा: मॉर्निंग वॉक के दौरान स्टेडियम में युवक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस को दी सूचना
इटावा। जिले में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना शहर के स्टेडियम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक रोज की तरह सुबह वॉक कर रहा था, इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ा।
आन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Etawah #MorningWalk #HeartAttack #UPNews #Stadium #Death #ANNNews @highlight
---