"चंद्रशेखर आजाद को बड़ा झटका! हाथरस प्रभारी और पूर्व IPS ने छोड़ी ASP"
🆕 _📌 हाथरस: चंद्रशेखर आजाद को झटका, हाथरस प्रभारी और पूर्व IPS ने छोड़ी ASP 📌_
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ त्यागपत्र, बताया व्यक्तिगत कारण
हाथरस। सोशल मीडिया पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का एक त्यागपत्र पोस्टर वायरल हो रहा है।
वायरल पत्र के अनुसार हाथरस के पार्टी प्रभारी और पूर्व IPS अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पत्र 20 अगस्त 2026 का है और इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को भेजा गया है।
पत्र में आदित्य प्रकाश वर्मा ने लिखा है कि वह "व्यक्तिगत कारणों" से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।
आदित्य प्रकाश वर्मा हाथरस में पार्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। फिलहाल पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
#Viral #Hathras #AzadSamajParty #ChandraShekharAzad #IPS #Resignation #UPPolitics #ANNNews @highlight
---