मुंगेर: स्वतंत्रता दिवस से पहले पोलो मैदान में गूंजा कदमताल का जोश
Munger, Munger | Aug 13, 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। पूर्वाभ्यास में बिहार पुलिस, गृह रक्षक वाहिनी, एनसीसी कैडेट और अग्निशमन विभाग की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। जवानों और कैडेटों ने अनुशासन