मुंगेर के बोचाही के पास सड़क हादसे में कांवरिया घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात एएसआई नित्यानंद मंडल तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद यातायात डीएसपी प्रभात रंजन भी अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए।
यातायात डीएसपी ने कांवरियों को भरोसा दिलाया कि पीएम राहत योजना के तहत पात्रता के अनुसार डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। कांवरियों ने भी यातायात पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की।
Follow for more updates:- पब्लिक न्यूज़ मुंगेर
#Munger #MungerNews #MungerTrafficPolice #Kanwariya #KanwarYatra #RoadAccident #BiharNews #पब्लिकन्यूजमुंगेर #TrafficPolice #Humanity #BreakingNews #mungerupdates