जमुई: भाजपा द्वारा शहर में निकाली गई 100 मीटर की भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री श्रेयसी सिंह व मुंगेर विधायक रहे शामिल
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे तक भाजपा जनता पार्टी द्वारा शहर में भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जमुई विधायक सह मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। इस दौरान मुंगेर विधायक कुमार प्रणय भी यात्रा में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।