CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुरैना में कांग्रेस का हल्लाबोल, जंजीरों में जकड़कर लाए पुतला, ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी तो दीवार पर चस्पा किया
मुरैना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जंजीरों में जकड़ा CEC का पुतला लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। एसडीएम के मौके पर नहीं पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन कलेक्ट्रेट की दीवार पर चस्पा कर दिया। बाद में प्रभारी तहसीलदार उमेश अवस्थी ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया।
#मुरैना #morena #कांग्रेस
Morena Nagar, Morena | Sep 30, 2026