Public App Logo
देश से प्रेम सिर्फ तिरंगा उठाने या नारे लगाने से नहीं होता। 🇮🇳 जरूरी नहीं कि आप हमारे साथ cleanliness drive में आएँ, बस नदियों को गंदा मत करो। पेड़ नहीं लगा सकते, कोई बात नहीं— कम से कम पेड़ काटो मत। 🌱 सरहद पर जाकर देश के लिए नहीं लड़ सकते, तो अपने शहर को बेहतर बनाने का प्रयास करो किसी लड़की की रक्षा नहीं कर सकते, तो कम से कम अपने दोस्तों को उसकी इज़्ज़त करना सिखाओ। हर किसी की मदद नहीं कर सकते, तो अपने दोस्त को ही सही राह दिखा दो। देश बदलने के लिए हमेशा बड़ा काम करना जरूरी नहीं, कभी-कभी छोटी-सी जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची देशभक्ति होती है। ❤️🇮🇳 - Ladpura News