NAYAK का कलेक्टर को अल्टीमेटम—सड़कें नहीं सुधरीं तो कलेक्टर कार्यालय में धरना
“कोटा की सड़कों पर गड्ढों से जनता त्रस्त, कलेक्टर साहब मस्त!”
कोटा की बदहाल सड़कों को लेकर NAYAK ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एरोड्रोम चौराहे पर NAYAK ने हाथ में मैग्निफाइंग लेंस लेकर सड़क ढूंढने का अनोखा प्रदर्शन किया।
NAYAK का आरोप है कि कोटा शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
प्रदर्शन के दौरान NAYAK ने प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि “सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं और जनता परेशान है, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी चिंता नहीं है।”
NAYAK ने अब कलेक्टर को अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही शहर की बदहाल सड़कों को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्टर कार्यालय में धरना देकर प्रशासन को जगाने का काम करेंगे।
अब देखना होगा कि NAYAK के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन सड़कों की सुध लेता है या फिर आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
Ladpura, Kota | Aug 17, 2026