रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं ने जिला पदाधिकारी, रोहतास को राखी बांधकर पर्व को विशेष बना दिया। छात्राओं ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं, वहीं जिला पदाधिकारी ने भी छात्राओं को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
💐 जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने रोहतास के सभी प्यारे नागरिकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिले में आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारा एवं सौहार्द सदैव बना रहने की कामना की।
#IPRD
#rakshabandhan
#districtadministration
#bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
21 views | Patna, Bihar | Aug 28, 2026