Public App Logo
Bokaro : सभी घरों में पहुंची पीएनजी सुविधा #आशियाना गार्डन फेज-4  👇👇👇👇👇👇 Bokaro :  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), बोकारो जीए की ओर से आशियाना गार्डन फेज-4, चिरा चास के सभी घरों में 100 प्रतिशत पीएनजी घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराने की उपलब्धि हासिल की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने पीएनजी को सुरक्षित, सुविधाजनक व पर्यावरण-अनुकूल ईंधन बताते हुए लोगों से इसे अपनाने की अपील की। वरिष्ठ प्रबंधक सागर दत्ता व प्रबंधक (सीजीडी) शंकर कुमार ने पीएनजी के लाभ बताते हुए कहा कि इससे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, प्रतीक्षा व ढुलाई की परेशानी दूर होती है व निरंतर गैस आपूर्ति मिलती है। अधिकारियों ने सुरक्षित उपयोग व एलपीजी-फ्री सोसाइटी अभियान की जानकारी दी। मौके पर पार्षद कनक मधु, बिनोद उपाध्याय, अरुण सहाय व आभाष चंद्र गांगुली सहित अन्य निवासी मौजूद थे। निवासियों ने आईओसीएल की पहल की सराहना की। - Chas News