Public App Logo
बोकारो पहुंचीं ओलंपियन तीरंदाज दीपिका कुमारी ! चार बार की ओलंपियन और दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट दीपिका कुमारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बोकारो पहुंचीं। दीपिका भारत की सबसे सफल रिकर्व तीरंदाजों में से एक हैं और 2012 में वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनी थीं। झारखंड के रांची के पास रामछट्टी गांव से निकलकर विश्व स्तर पर पहचान बनाने वाली दीपिका की संघर्ष से सफलता तक की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। बांस के बने उपकरणों से तीरंदाजी का अभ्यास शुरू करने वाली दीपिका आज भारतीय खेल जगत की बड़ी पहचान हैं। उनका बोकारो पहुंचना स्थानीय खेलप्रेमियों और युवा तीरंदाजों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना है। #DeepikaKumari #bokaro #Archery #Jharkhand #IndianArchery - Chas News