वीर कुंवर सिंह ऊपरी पुल पर नियमित वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने संदिग्ध डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में चंडीगढ़ निर्मित विदेशी शराब बरामद की। जांच के दौरान ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रक में ऊपर से बंदगोभी लदी थी, जबकि उसके नीचे शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी।