सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कैंप आयोजित
- एलिम्को टीम ने किया दिव्यांग बच्चों का परीक्षण, जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे सहायक उपकरण
- श्रवण, अर्पण एवं सिरतार संस्थाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों की हुई जांच
- कैंप में जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रोहतक, 7 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग, कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा के अंतर्गत दिव्यांगजन वैलफेयर सोसायटी, पंचकूला द्वारा संचालित श्रवण व्यस्क मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, रोहतक में जिला रैडक्रॉस सोसायटी, रोहतक के सहयोग से दिव्यांग विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप के दौरान एलिम्को की टीम द्वारा श्रवण, अर्पण एवं सिरतार संस्थाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मानसिक दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर बच्चों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें सुनने की मशीन, व्हीलचेयर तथा अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। कैंप का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाना रहा।
इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार रांगा, जिला प्रभारी (सभी प्रकोष्ठ), भाजपा रोहतक तथा हरिओम मित्तल, जिला समन्वयक, भाजपा रोहतक ने कैंप में उपस्थित होकर आयोजित गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंप में रेनू सिसोदिया, जिला कल्याण अधिकारी, रोहतक, रवि कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, डॉ. डिम्पल मेहता, प्रिंसिपल, श्रवण संस्था एवं अर्पण, तथा श्रवण एवं सिरतार संस्थाओं के स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो: 37 व 38
0 0 0 00 00 0 0 00
Uklana, Hissar | Oct 7, 2026