जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रतिभागियों के पंजीकरण, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से 08 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस वर्ष जिला स्तरीय युवा उत्सव के कल्चरल ट्रैक के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कविता लेखन, चित्रकारी एवं वक्तृत्व कला प्रमुख हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के युवा अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उक्त सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु भेजा जाएगा। इससे जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@iprdbihar
4 views | Bhojpur, Bihar | Oct 6, 2026