Public App Logo
Profile Picture

Bhojpur District Administration

@dprobhojpur
1804Followers
1Following
आज दिनांक 06.10.2026 को भोजपुर जिला में जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आभा आई.डी के निर्माण हेतु को-ऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें जिला से उप विकास आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी DPC, DPM, DPC-DIU, PC-ABDM, सभी MOIC, BHM और BCM उपस्थित रहे। नगर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, DPM जीविका, जिला प्रबंधक CSC भी उपस्थित रहे। State PMU-ABDM टीम से आये Md Mozahid Alam और पंकज कुमार के द्वारा PPT के माध्यम से ABDM और आभा आई.डी निर्माण में जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आभा आई.डी निर्माण में तेजी के लिए कार्य योजना बनाते हुए लक्ष्य को पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

अस्पतालों में आभा कार्ड से होना मरीजों का रजिस्ट्रेशन

भोजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और आधार आधारित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग अभियान तेज करने जा रहा हैं। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों का आभा कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया हैं। इसके साथ ही जिन लोगों का अभी तक आभा कार्ड नहीं बना हैं, उन्हें चिंहित कर कार्ड बनवाने के लिए आशा को घर-घर भेजा जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान को भी गति देने का निर्णय लिया गया हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भोजपुर जिले में अब तक करीब 17 लाख लोगों का आभा कार्ड बनाया जा चुका है। वहीं करीब 10 लाख 90 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका हैं। शेष पात्र लोगों को योजनाओं से जोडने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में आभा आई.डी निर्माण और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। उप विकास आयुक्त ने सभी विभाग को आभा आई.डी के निर्माण में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इससे मरीज का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित जानकारी आसानी से देखी जा सकेगी।

भव्या पोर्टल पर दर्ज होगी इलाज से जुडी जानकारी

सिविल सर्जन शिर्वेद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी भव्या पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। मरीज के रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच, इलाज और रिपोर्ट तक की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने
जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रतिभागियों के पंजीकरण, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से 08 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस वर्ष जिला स्तरीय युवा उत्सव के कल्चरल ट्रैक के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कविता लेखन, चित्रकारी एवं वक्तृत्व कला प्रमुख हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के युवा अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उक्त सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु भेजा जाएगा। इससे जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@iprdbihar
प्रेस विज्ञप्ति

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर जनजागरूकता एवं मीडिया आउटरीच गतिविधियों की अग्रिम योजना हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित

आरा, 06 अक्टूबर 2026।

प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता डॉ. शशि शेखर की अध्यक्षता में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या परिगणना हेतु ‘जनजागरूकता एवं मीडिया आउटरीच गतिविधियों की अग्रिम योजना’ को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय चरण प्रारंभ होने वाला है। द्वितीय चरण की सफलता के लिए व्यापक जनजागरूकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों को जनगणना के उद्देश्य एवं उपयोगिता, स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा, सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व तथा जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत व्यक्तिगत सूचनाओं की पूर्ण गोपनीयता के संबंध में समयपूर्व जागरूक करने पर जोर दिया गया।

बैठक में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अंतर्गत कुल 06 चरणों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इन कार्यक्रमों के तहत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त जनगणना रैली, प्रभात फेरी, खेल आयोजन तथा प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में जनगणना से संबंधित संक्षिप्त संदेश/वक्तव्य सहित अन्य उपयुक्त जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता को व्यापक बनाने के उद्देश्य से कृषि समन्वयकों के माध्यम से कृषि चौपाल आयोजित करने तथा पूजा पंडालों एवं छठ घाटों पर जनगणना जागरूकता से संबंधित बैनर लगाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में जनगणना के संबंध में अधिक-से-अधिक नागरिकों को जागरूक करने तथा विभिन्न विभागों एवं स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, जिला जनगणना कोषांग तथा जनगणना कोषांग के वरीय लिपिक जाकिर हुसैन सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उ
प्रेस विज्ञप्ति

भोजपुर जिले में 27 पंचायतों एवं 07 नगर निकाय क्षेत्रों में आयोजित हुए सहयोग शिविर

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर पदाधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

आरा, 06 अक्टूबर 2026।

बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान “सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत भोजपुर जिले के सभी 14 प्रखंडों की 27 पंचायतों एवं 07 नगर निकाय क्षेत्रों में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया।

सहयोग शिविरों में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर शिविर की व्यवस्थाओं एवं प्राप्त आवेदनों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान आम नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए। पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिले के विभिन्न प्रखंडों की 27 पंचायतों में 1007  तथा 07 नगर निकाय क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1307 आवेदन प्राप्त हुवे। सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, योजनाओं के लिए पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने तथा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन कराते हुए उनकी विभागवार समीक्षा एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा पात्र लाभुकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन, भोजपुर द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे सहयोग शिविरों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा पात्रता के अनुसार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
@iprdbihar
प्रेस विज्ञप्ति

“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत गड़हनी प्रखंड की बरौरा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित

आरा, 06 अक्टूबर 2026।

बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड की बरौरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चईयांचक में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में माननीय विधायक, अगिआंव श्री महेश पासवान एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया तथा अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन समर्पित किए।

जिला पदाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

सहयोग शिविर में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुवे जिसमे जिला पदाधिकारी द्वारा 17 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जिससे संबंधित लाभुकों को तत्काल राहत एवं सहायता प्राप्त हुई।

शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं लाभार्थी दस्तावेजों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में
बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड की बरौरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चईयांचक में जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा सहयोग शिविर  कार्यक्रम में भाग लिया गया।
@iprdbihar
@samratchoudharybjp 
@biharhomedept_
प्रेस विज्ञप्ति

सेवा संकल्प अभियान के तहत भोजपुर के सभी 14 प्रखंडों में “सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” आयोजित, 816 आवेदन प्राप्त

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं लंबित समस्याओं के समाधान हेतु 08 अक्टूबर तक शिविर में आवेदन देने की अपील

आरा, 06 अक्टूबर 2026।

बिहार सरकार के “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला प्रशासन, भोजपुर द्वारा आज जिले के सभी 14 प्रखंडों में “सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा लंबित समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 816 आवेदन प्राप्त हुए। दिनांक 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचाना तथा आम नागरिकों के लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है।

शिविरों में प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सूचना एवं सहायता स्टॉल, पोस्टर, बैनर तथा होर्डिंग की व्यवस्था की गई है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अन्य की सहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया है।

जिला प्रशासन, भोजपुर ने आमजन से अपील की है कि 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को अपने संबंधित प्रखंड में आयोजित सेवा सेतु शिविर में पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाएँ। पात्र होने के बावजूद किसी जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलने अथवा लाभ संबंधी मामला एवं शिकायत लंबित रहने की स्थिति में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। आवेदन से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज साथ लाएँ, ताकि आवश्यक जाँच एवं कार्रवाई में सुविधा हो और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाया जा सके।
@iprdbihar
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का विस्तार करते हुए अब राज्य की सभी वर्गों की महिलाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा (PT) उत्तीर्ण करने पर ₹30 हजार से ₹1 लाख तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी- श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री 
 
@samratchoudharybjp
@iprdbihar
@bihar_education_dept
<nis:link nis:type=tag nis:id=competitiveexams nis:value=CompetitiveExams nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=womenincivilservices nis:value=WomenInCivilServices nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
निवेश की राह आसान, औद्योगिक विकास को नई गति।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में निवेश की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए रिवैम्प्ड सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल लॉन्च किया गया है। अब निवेशकों को 9 विभागों की 62 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

@samratchoudharybjp
@iprdbihar
@industriesdeptbihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=easeofdoingbusiness nis:value=EaseOfDoingBusiness nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=Samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा "ईज़ ऑफ लिविंग" के तहत जनता दरबार का आयोजन।
@iprdbihar
@samratchoudharybjp 
@iprdbihar 
@biharsportsdept 
@bssa.bihar
*ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार में 42 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश* 

जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा आज ईज ऑफ लिविंग के तहत आयोजित जिला जनता दरबार में 42 से अधिक आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं समाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित मामले शामिल थे।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जाँच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
@iprdbihar 
@biharhomedept_
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की दूरदर्शी सोच एवं कुशल नेतृत्व के परिणाम स्वरूप ‘सहयोग शिविर’ जनता की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम बना है। 

इस पहल के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

शिकायत दर्ज करने के लिए विजिट करें - Sahyog.bihar.gov.in या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए डायल करें टोल फ्री नंबर - 1100

@samratchoudharybjp
@iprdbihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahayogshivir nis:value=SahayogShivir nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogsesamadhan nis:value=SahyogSeSamadhan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित

विधि-व्यवस्था एवं शांति संधारण को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

आरा, 05 अक्टूबर 2026।

दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति संधारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय सभागार, आरा में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रमुख चौक-चौराहों एवं पूजा स्थलों के आसपास पेयजल की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस टीम की प्रतिनियुक्ति, बिजली के जर्जर एवं लटकते तारों की समय से मरम्मत, अस्पतालों में मेडिकल टीम की तैनाती तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसहभागिता एवं सामुदायिक सहयोग से दुर्गा पूजा पर्व को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं एवं समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान पुलिस-प्रशासन हर स्तर पर पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहे तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियाँ पूर्व से सुनिश्चित रखी जाएँ।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, आरा नगर निगम, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, पीरो एवं जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा, पीरो एवं जगदीशपुर सहित शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@iprdbihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने भोजपुर जिले के वीर कुंवर सिंह किला मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक धरोहरों एवं बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन और योगदान से जुड़ी जानकारियों का अवलोकन किया।

@samratchoudharybjp
<nis:link nis:type=tag nis:id=veerkunwarsinghmuseum nis:value=VeerKunwarSinghMuseum nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
*बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प :- मुख्यमंत्री*

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी  ने आज भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्रियों का अवलोकन किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने संग्रहालय में बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन, संघर्ष, शौर्य और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों एवं घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली। बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित लघु फिल्म की प्रस्तुति भी मुख्यमंत्री के समक्ष की गई।

माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय के कायाकल्प एवं सौंदर्गीकरण से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का सौंदर्गीकरण एवं कायाकल्प बेहतर और आकर्षक ढंग से किया जाए। यह स्थल केवल पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन पर अध्ययन करने वाले शोधार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां आने वाले शोधार्थियों के रहने-सहने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में मौजूद ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक साक्ष्यों की मूल स्वरूप में सुरक्षा सुनिश्चित हो तथा उनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो। उन्होंने संग्रहालय परिसर में अवस्थित तालाब का भी बेहतर ढंग से सौंदर्गीकरण कराने का निर्देश दिया।

@samratchoudharybjp 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>

@brlps_jeevika 
@artandculturebihar 
@icds_directorate 
@biharrevenue
प्रेस विज्ञप्ति

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिका खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

आरा, 04 अक्टूबर 2026।

खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (बालक/बालिका) 2026-27 का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह आज खेल भवन सह व्यायामशाला, भोजपुर, आरा में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला पदाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा निखारने तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता के लिए प्रतिभा के साथ नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ने जिले के छात्र-छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। समारोह में खिलाड़ियों को आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
@iprdbihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने संग्रहालय परिसर में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग
तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भूमिहीन लाभार्थियों को बासगीत पर्चा प्रदान किया। माननीय मुख्यमंत्री जी कलाकार पेंशन योजना के लाभार्थियों ने पेंशन का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जिला अस्पतालों से मरीजों को पहले की अपेक्षा काफी कम संख्या में बाहर रेफर किया जा रहा है, जिसके कारण जिला अस्पतालों में ऑपरेशन की संख्या पहले की तुलना में लगभग तीन गुना बढ़ी है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया तथा उनके उत्पादों और प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, कला एवं संस्कृति मंत्री श्री प्रमोद कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद, विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्री राधा चरण साह, विधायक श्री राकेश ओझा, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, भोजपुर के जिलाधिकारी श्री
मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार दीक्षित सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

@samratchoudharybjp
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
@brlps_jeevika
@iprdbihar 
@icds_directorate 
@bihar_education_dept 
@socialwelfarebihar
@artandculturebihar 
@biharhealthdepartment
प्रेस विज्ञप्ति 
 
  आज दिनांक 03.10.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आहुत की गई। उक्त बैठक में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार पटना द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि वैसे राज्यों जहाँ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समाप्त हो चुका है, वहाँ प्रारुप-6 के साथ घोषणा-पत्र देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अतः वैसे सभी पात्र नागरिक जिनका नाम निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है और वह अपना नाम निर्वाचक सूची में शामिल करना चाहते है तो उन्हें अलग से घोषणा-पत्र फॉर्म-6 के साथ देने की आवश्यकता नहीं है। छूटे हुए निर्वाचकों तथा नये/युवा निर्वाचकों का नाम अभियान चलाकर निर्वाचक सूची में जोड़ने हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया। 
  निर्वाचक सूची अंतर्गत लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार हेतु अर्हता प्राप्त महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने हेतु निदेशित किया गया तथा निर्वाचक सूची अंतर्गत परिलक्षित संभावित दोहरी प्रविष्टि का जाँचोपरांत नियमानुसार निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया। 
  बी0एल0ओ0/बी0एल0ओ0 पर्यवेक्षक के साथ नियमित रुप से समीक्षा बैठक कर निर्वाचक सूची से संबंधित सभी कार्यों का ससमय निष्पादन करने हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
@ecisveep 
@iprdbihar
प्रेस विज्ञप्ति

राज्य स्तरीय सहयोग शिविर को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

आरा, 03 अक्टूबर 2026।

जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय सभागार, भोजपुर में राज्य स्तरीय सहयोग शिविर के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में राजस्व विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं कल्याण विभाग तथा सोन नहर विभाग से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि सहयोग शिविर के तहत कुल 226 परिवाद प्राप्त हुए हैं।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@iprdbihar
आज दिनांक 23.06.2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के निदेशानुसार प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि प्रशाखा भोजपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई
@officecmbihar 
@IPRDBihar 
@Law_Bihar https://t.co/OK7bIWmRPc
नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शैक्षणिक सत्र संचालन की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में नए डिग्री कॉलेजों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
@officecmbihar 
@IPRDBihar 
@BiharEducation_ https://t.co/172VYbrO39
मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था, आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई।
@officecmbihar 
@IPRDBihar 
@BiharHomeDept https://t.co/fkhh1d0jxk
आज दिनांक 23 जून 2026 को जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
@officecmbihar 
@IPRDBihar 
@UDHDBIHAR https://t.co/3zf19xQu2i
जिलाधिकारी ने डीएमएफ योजनाओं की समीक्षा कर दिए कई अहम निर्देश

आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), भोजपुर की बैठक आयोजित की गई।
@officecmbihar 
@IPRDBihar 
@MinesDept_Bihar https://t.co/S7V53TO26R