बाल विकास परियोजना कार्यालय में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने फहराया तिरंगा 🇮🇳
उजियारपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान कार्यालय के कर्मी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
ध्वजारोहण के दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #उजियारपुर #बालविकासपरियोजना #CDPO #बालविकासपरियोजनापदाधिकारी #तिरंगा #ध्वजारोहण #समस्तीपुर #IndependenceDay #Ujiarpur #StreamBihar