🔴 बलरामपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गूंजा ‘सही पोषण–स्वस्थ जीवन’ का संदेश
बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अन्नप्राशन, गोदभराई और हेल्दी बेबी शो के साथ रेसिपी प्रदर्शनी के जरिए महिलाओं और अभिभावकों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रेसिपी प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य सामग्री से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विधायक पल्टूराम ने कहा— आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकत्रियों से घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को जन-आंदोलन बनाना होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे और समाज की सक्रिय भागीदारी से स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण हो—यही अभियान का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविन्द सोनकर सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
#Balrampur #बलरामपुर #आंगनमिलनसेवाकार्यक्रम #सेवासंकल्पअभियान #राष्ट्रीयपोषणमाह #पोषणअभियान #सुपोषण #कुपोषणमुक्तभारत #आंगनबाड़ी #पोषण #स्वास्थ्य #बालविकास #पल्टूराम #आरतीतिवारी #UPNews #BalrampurNews
Balrampur, Balrampur | Oct 5, 2026