सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत
आज दिनांक 06/10/2026 को क्लेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं श्री जीत लाल गुप्ता उप कृषि निदेशक, चित्रकूट के द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर 40 कृषकों को कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल, उमर्दा जनपद-कन्नौज हेतु रवाना किया गया। उक्त कृषक भ्रमण / प्रशिक्षण दिनांक-06/10/2026 से 10/10/2026 तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें कृषकों को आधुनिक सब्जी की खेती के बारे में प्रशिक्षित / भ्रमण कराया जायेगा। प्रतिभाग करने वाले कृषकों में पांचो विकासखण्डों से 08-08 कृषकों को प्रतिभाग कराया गया जिसमें श्री मनीष पाण्डेय पुत्र श्री हरिंशंकर पाण्डेय ग्राम तिलौली वि०खं. मऊ, श्री संतलाल पुत्र श्री सम्पतलाल ग्राम तिलौली विकासखण्ड-मऊ, श्री राकेश मिश्रा पुत्र श्री कामता प्रसाद मिश्रा ग्राम बरिया विकासखण्ड-रामनगर, श्श्रीमती अंजू सिंह पत्नी श्री अशोक कुमार ग्राम सेमरिया जगन्नाथवासी, श्रीमती प्रिंसी देवी पत्नी श्री हरिप्रसाद ग्राम मानिकपुर विकासखण्ड-मानिकपुर आदि कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कृषकों से अनुरोध किया गया कि समस्त कृषक आधुनिक सब्जी की खेती के बारे में सीखे एवं अपने जनपद में अन्य कृषकों को भी बताये तथा अपनी खेती में इसका प्रयोग करें। इस मौके पर समस्त प्रतिभागी कृषक एवं कृषि विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।