जिलाधिकारी ने रामनगर झील स्थित इको पार्क एवं नौकायन सुविधा का किया निरीक्षण, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने रामनगर झील डेवलपमेंट परियोजना के अंतर्गत विकसित इको पार्क एवं नौकायन (बोटिंग) सुविधा का स्थलीय निरीक्षण किया। उक्त परियोजना का निर्माण राज्य निधि से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की कार्यदायी संस्था द्वारा ₹3.56 करोड़ की लागत से कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इको पार्क एवं नौकायन सुविधा के सुचारु संचालन हेतु स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवा स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से इस सुविधा के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से दी जाए।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकासखंड स्तर पर खुली बोली की प्रक्रिया अपनाते हुए नियमानुसार ग्राम पंचायत के माध्यम से संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
उन्होंने इको पार्क एवं नौकायन सुविधा के बेहतर रखरखाव, नियमित साफ-सफाई तथा सुव्यवस्थित संचालन पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि आगंतुकों से निर्धारित ₹10 शुल्क लेकर प्राप्त धनराशि का उपयोग नियमानुसार साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था में किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वोटिंग के लिए अलग से भी शुल्क लगाया जाए।
जिलाधिकारी ने नौकायन सुविधा के संचालन में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नौका संचालन का कार्य प्रशिक्षित व्यक्तियों से ही कराया जाए, ताकि पर्यटकों एवं आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रत्यूष कटियार, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित