बीजेपी की नई टीम की घोषणा :
नई दिल्ली
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। इसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव बनाए गए।
स्मृति ईरानी महासचिव, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं। बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने हैं। 7 महीने पहले भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की टीम का गठन पेंडिग था। पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी टीम तैयार की। टीम में यूपी के 6 पदाधिकारी हैं।
वहीं राजस्थान से 3, दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से 4, उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बंगाल, केरल और बिहार से 2-2 चेहरों को जगह दी गई है।