झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बस स्टैंड पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 248 ग्राम स्मैक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी
झालावाड़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम की सूचना पर बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए 248 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र पप्पूलाल, निवासी नीमखेड़ा, थाना घाटोली, झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस आरोपी से स्मैक की सप्लाई के स्रोत और उससे जुड़े तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से �
Sangod, Kota | Oct 7, 2026