रुद्रप्रयाग शहर में जाम से लोग बेहाल, चारधाम यात्रा की बढ़ती भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें!!
चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच रुद्रप्रयाग शहर में यातायात व्यवस्था लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर बार-बार लग रहे जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वाहनों का दबाव बढ़ने से मुख्य बाजार और प्रमुख संपर्क मार्गों पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ रही है। कई बार स्थिति ऐसी बन रही है कि लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है। जाम के कारण स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
चारधाम यात्रा के चलते बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रा सीजन में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान, पार्किंग व्यवस्था और प्रमुख स्थानों पर यातायात कर्मियों की तैनाती को और मजबूत किया जाना जरूरी है।
लोगों ने प्रशासन और पुलिस से शहर में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि चारधाम यात्रियों के साथ स्थानीय जनता को भी सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।