Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

संतकबीरनगर को ₹684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में उमड़ा विशाल जनसैलाब, तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को भव्य रूप देने का सीएम ने दिया भरोसा संतकबीरनगर, 11 अगस्त 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीरनगर के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए ₹684 करोड़ से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की ₹361 करोड़ से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के विकास प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कबीर की धरती से दिया एकता और विकास का संदेश विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर दास जी की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार जाति-पाति और आडंबर का विरोध करते हुए समाज को समरसता और मानवता का संदेश देते हैं। उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साफ नियत, ईमानदारी और समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है तो वही जमीन और मिट्टी हमारे लिए स्वर्ग बन जाती है। विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि, परिवर्तन और प्रगति लाना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का माध्यम है। तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को मिलेगा भव्य स्वरूप मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉरिडोर के विकास में किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह परियोजना जनपद की आस्था के साथ-साथ पर्यटन और विकास को भी नई दिशा देगी।उन्होंने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने भविष्य में संतकबीरनगर में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर विचार करने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत जनपद को आच्छादित करने की संभावनाओं पर भी विचार करने की बात कही। 2017 से पहले के हालात का किया जिक्र मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था। आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और व्यापारी, नौजवान तथा आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम कर रही है और नौजवानों की प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर के इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप के क्षेत्र में हुए विकास का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं और नौजवानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ नागरिकों को समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। लाभार्थियों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री ने उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री के आगमन और ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात से जनपदवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, लाभार्थियों तथा बड़ी संख्या में आमजन की मौजूदगी रही। #chiffon #vairal

MORE NEWS

आज हमारे मोहल्ले के श्री अनूप राय जी के सुपुत्र बाला राय का जन्मदिन नेमत होटल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ उनके रिश्तेदार, मित्र, परिचित और मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह में सभी ने नन्हे सितारे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। परिवार और रिश्तेदारों ने एक-दूसरे के साथ खुशी के पल साझा किए। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। नेमत होटल में आयोजित इस भव्य समारोह ने सभी को यादगार पल दिए। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

आज हमारे मोहल्ले के श्री अनूप राय जी के सुपुत्र बाला राय का जन्मदिन नेमत होटल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ उनके रिश्तेदार, मित्र, परिचित और मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह में सभी ने नन्हे सितारे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। परिवार और रिश्तेदारों ने एक-दूसरे के साथ खुशी के पल साझा किए। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। नेमत होटल में आयोजित इस भव्य समारोह ने सभी को यादगार पल दिए। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का हृदय से आभार
संत कबीर नगर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा मुझे कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं क्लब के सभी सम्मानित

 पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करूंगा।

 पत्रकार साथियों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का हृदय से आभार संत कबीर नगर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा मुझे कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं क्लब के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करूंगा। पत्रकार साथियों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने भरी हुंकार, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

संतकबीरनगर। पत्रकार के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश है। 

खलीलाबाद क्षेत्र के एक ब्लॉक में प्रधान पर पत्रकार के साथ मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने खलीलाबाद कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की खुली बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष शक्ति विकास उर्फ बाबुल, मीडिया प्रभारी राजेश्वर, कोषाध्यक्ष विपिन राय, महामंत्री मिथलेश धुरिया समेत पदाधिकारियों और सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा की। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज की आवाज को सामने लाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी या उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बैठक में विवेकानंद, देवी लाल गुप्ता, अमित अग्रहरि, सदरे आलम, जितेंद्र पाठक, रितेश उपाध्याय, विजय गुप्ता, हरिओम चौधरी, विजय मिश्रा, केदार दुबे, आशु सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

पत्रकारों ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही संगठन ने पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। 

पत्रकार साथियों ने कहा कि उत्पीड़न का जवाब लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से दिया जाएगा तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने भरी हुंकार, दोषियों पर कार्रवाई की मांग संतकबीरनगर। पत्रकार के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश है। खलीलाबाद क्षेत्र के एक ब्लॉक में प्रधान पर पत्रकार के साथ मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने खलीलाबाद कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की खुली बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष शक्ति विकास उर्फ बाबुल, मीडिया प्रभारी राजेश्वर, कोषाध्यक्ष विपिन राय, महामंत्री मिथलेश धुरिया समेत पदाधिकारियों और सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा की। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज की आवाज को सामने लाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी या उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। बैठक में विवेकानंद, देवी लाल गुप्ता, अमित अग्रहरि, सदरे आलम, जितेंद्र पाठक, रितेश उपाध्याय, विजय गुप्ता, हरिओम चौधरी, विजय मिश्रा, केदार दुबे, आशु सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे। पत्रकारों ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही संगठन ने पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। पत्रकार साथियों ने कहा कि उत्पीड़न का जवाब लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से दिया जाएगा तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने किया टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के #डड़वा चौराहे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलवरिया प्रिय छोटे भाई श्री दीपक कुमार जी के नवनिर्मित प्रतिष्ठान #टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नित्यानंद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वहां अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने कहा कि ग्रामीण एवं क्षेत्रीय युवाओं के लिए बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होना शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाइब्रेरी के संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बीडीसी संघ श्री रविंद्र यादव जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार जी, राजू प्रधान, राकेश सिंह सहित अन्य साथी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने किया टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के #डड़वा चौराहे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलवरिया प्रिय छोटे भाई श्री दीपक कुमार जी के नवनिर्मित प्रतिष्ठान #टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नित्यानंद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वहां अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने कहा कि ग्रामीण एवं क्षेत्रीय युवाओं के लिए बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होना शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाइब्रेरी के संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बीडीसी संघ श्री रविंद्र यादव जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार जी, राजू प्रधान, राकेश सिंह सहित अन्य साथी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख एवं बीडीओ ने किया संयुक्त रूप से झंडारोहण

खलीलाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खलीलाबाद ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी एवं खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद ने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा अपने-अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ भी ली।इस अवसर पर एडीओ पंचायत सहित खंड विकास कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने और अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया और अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई।

ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख एवं बीडीओ ने किया संयुक्त रूप से झंडारोहण खलीलाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खलीलाबाद ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी एवं खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद ने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा अपने-अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ भी ली।इस अवसर पर एडीओ पंचायत सहित खंड विकास कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने और अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया और अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026