ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू, गरीबों के हक और जमीन की मांग पर आंदोलन तेज।
ताजपुर/समस्तीपुर, 13 अगस्त 2026।
बुलडोजर राज के खिलाफ गरीबों, मजदूरों और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले ताजपुर में जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू किया गया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
सत्याग्रह के दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने की। वक्ताओं ने गरीब भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने, प्रत्येक भूमिहीन परिवार को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने, राशन सूची से गरीबों के नाम हटाने पर रोक लगाने तथा सभी जरूरतमंद परिवारों को राशन सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
आंदोलनकारियों ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार की गारंटी के लिए कानून बनाने, जी.राम.जी. योजना के तहत काम और उचित मजदूरी देने तथा गांव के मजदूरों-किसानों पर लगाए जा रहे विभिन्न प्रकार के करों को वापस लेने की भी मांग की।
सभा को मनोज कुमार सिंह, नीलम देवी, संजीव राय, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, प्रमोद साह, ललिता देवी, रुबी कुमारी और पूजा कुमारी समेत भाकपा माले एवं खेग्रामस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की समस्याओं के समाधान में विफल रही है। इसी वजह से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। खबर भेजे जाने तक प्रखंड कार्यालय परिसर में सामूहिक सत्याग्रह जारी था और आंदोलनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
#ताजपुर #समस्तीपुर #खेग्रामस #अनिश्चितकालीनसत्याग्रह #सामूहिकसत्याग्रह #गरीबोंकीमांग #भूमिहीनोंकोजमीन #बासगीतपर्चा #राशनकार्ड #राशनकीमांग #मजदूरोंकीमांग #किसानोंकीमांग #प्रवासीमजदूर #रोजगारगारंटी #उचितमजदूरी #भाकपामाले #ताजपुरन्यूज #समस्तीपुरन्यूज #BiharNews #StreamBihar