Public App Logo
पटना में खान सर की कोचिंग में घुसे असामाजिक तत्व, तोड़फोड़-मारपीट, गार्ड का सिर फटा,खान सर बोले आठ- दस राउंड फायरिंग होते हम देखे है पटना:मंगलवार देर रात राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में घुसकर असामाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। हमले में कोचिंग के गार्ड का सिर फट गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस में हजारों स्टूडेंट्स के चयन के बाद बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम था। हम लोग काफी थके हुए थे। तभी कुछ लोग आए और धमकी दी कि "2 दिन में कोचिंग उड़ा देंगे।" गार्ड को पीटकर लहूलुहान कर दिया। ऑफिस में तोड़फोड़ की गई।खान सर ने आरोप लगाया कि "कुछ कोचिंग संचालकों का इसमें हाथ है। उनका कहना है कि आप इतने सस्ते फीस में बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिया गया है। गार्ड ने सभी आरोपियों को पहचान लिया है। #Patna #KhanSir #BiharNews #CoachingAttack - Aurangabad News