Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी,गोरखपुर द्वारा #जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में ग्रेट निकोबार द्वीप की प्राकृतिक धरोहर,#जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के #समर्थन में गोलघर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा के समक्ष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा #ग्रेट निकोबार द्वीप के पर्यावरणीय संतुलन, वन संपदा और आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की। उपस्थित लोगों ने विकास और पर्यावरण के बीच #संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। वहां की जैव विविधता,घने वन और पारिस्थितिक तंत्र राष्ट्रीय संपदा हैं, जिनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की पक्षधर रही है। #ग्रेट निकोबार में प्रस्तावित परियोजनाओं के कारण वहां की प्राकृतिक संपदा, वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों पर पड़ने वाले प्रभावों को गंभीरता से समझना होगा। विकास आवश्यक है, लेकिन वह प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों की कीमत पर नहीं होना चाहिए। आज का यह हस्ताक्षर अभियान देश की प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के लिए जनजागरण का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर #ग्रेट निकोबार की पर्यावरणीय विरासत को सुरक्षित रखने के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई।इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो,सदल प्रसाद, जिला मीडिया सेल अध्यक्ष #गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, जयंत पाठक,सतेंद्र निषाद, डॉक्टर चिन्मय पांडे, विशाल त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र शाही, व्यास मुनि उपाध्याय, उत्कर्ष पांडे, अमित त्रिपाठी, विक्रमादित्य,राजीव कुमार पाण्डेय,महेंद्र मिश्र,अनवर हुसैन,राजेश निषाद,इंदु भूषण शुक्ल,देवेंद्र निषाद,कालंजय तिवारी,जयनारायण शुक्ला,धर्मराज चौहान,संतोष उपाध्याय,पानमति शर्मा,पूनम पाण्डेय,संतोस शुक्ल,अजवरअहमद,हरीश चंद अग्रहरि,बालमुकुंद चतुर्वेदी,राजकुमार यादव,विवेकानंद यादव,शैलेन्द्र बल्लभ पाण्डेय,रामनगीना साहनी,शैयद इक़बाल,अविनाश पति त्रिपाठी,अमलेंदु पाण्डेय,आनंद कुमार,अंकित पाण्डेय,सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी,रामसमुझ सावरा,प्रेम नारायण श्रीवास्तव,शिवपूजन लालधारी,राजकिशोर त्रिपाठी,शिवम् सिंह,रितेश सिंह,श्रवण सिंह,संजय कुमार आदि #कांग्रेस जन शामिल थे

Gorakhpur, Gorakhpur | Jun 12, 2026

MORE NEWS

#पिपराइच ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम #जादोपुर निवासी सुमोद सिंह ने #रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स #प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता कर एक #व्यक्ति पर उत्तर प्रदेश और #छत्तीसगढ़ में अलग-अलग #आईडी बनवाकर दोहरी पहचान #प्रदर्शित करने का आरोप लगाया।
#सुमोद सिंह का आरोप है कि इस #मामले को लेकर उनके द्वारा शिकायत की गई थी,जिसके बाद कमिश्नर स्तर पर हुई जांच में भी मामला सामने आया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद एक जमीन से जुड़े मुकदमे में तहसीलदार सदर द्वारा एकतरफा तरीके से जिरह करते हुए संबंधित व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सुमोद सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने पूरे मामले से जुड़े कई अन्य आरोप और तथ्य भी सामने रखे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत लगातार उठाते रहेंगे।
अब सुमोद सिंह के आरोपों में कितनी सच्चाई है और पूरे मामले में प्रशासन का क्या पक्ष है,यह जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा

#पिपराइच ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम #जादोपुर निवासी सुमोद सिंह ने #रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स #प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता कर एक #व्यक्ति पर उत्तर प्रदेश और #छत्तीसगढ़ में अलग-अलग #आईडी बनवाकर दोहरी पहचान #प्रदर्शित करने का आरोप लगाया। #सुमोद सिंह का आरोप है कि इस #मामले को लेकर उनके द्वारा शिकायत की गई थी,जिसके बाद कमिश्नर स्तर पर हुई जांच में भी मामला सामने आया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद एक जमीन से जुड़े मुकदमे में तहसीलदार सदर द्वारा एकतरफा तरीके से जिरह करते हुए संबंधित व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सुमोद सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने पूरे मामले से जुड़े कई अन्य आरोप और तथ्य भी सामने रखे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत लगातार उठाते रहेंगे। अब सुमोद सिंह के आरोपों में कितनी सच्चाई है और पूरे मामले में प्रशासन का क्या पक्ष है,यह जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा

Gorakhpur, Gorakhpur | Aug 16, 2026

शंकरगढ़ में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

शंकरगढ़ में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Gorakhpur, Gorakhpur | Aug 16, 2026

#तिवारीपुर थाना क्षेत्र की आवास #विकास कॉलोनी में पिछले कुछ #दिनों से दिखाई दे रहे‘बिज्जू’ #(Civet Cat) को लेकर मचे भय #के बीच रविवार सुबह वन विभाग #की टीम ने मौके पर पहुंचकर #कार्रवाई की। टीम आवास #विकास कॉलोनी स्थित डॉक्टर #तहसील लारी के घर पहुंची,जहां #वन विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारियों ने गहन जांच-पड़ताल और सर्च अभियान चलाया,अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने तीन बिज्जुओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया,जबकि दो बिज्जू एक बंद मकान में चले गए। मकान बंद होने के कारण उनका रेस्क्यू नहीं किया जा सका।बताया गया कि बीती रात स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना गोरखपुर वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार सिंह को दी थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह वन विभाग की टीम को आवास विकास कॉलोनी भेजा।वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने समय रहते कार्रवाई करने और प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम भेजने के लिए वन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया और उनकी तत्परता की सराहना की।वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि ऐसे वन्यजीव दिखाई देने पर खुद उन्हें पकड़ने या उनके करीब जाने का प्रयास न करें,बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें