Public App Logo
Profile Picture

Yogesh Yogesh

@yogeshyogesh8194
260Followers
3Following
ऑल इण्डिया महापदमनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उ०प्र०,जनपद इकाई गोरखपुर के तत्वावधान में,सिविल लाइन्स,एक मैरिज हॉल गोरखपुर में नन्दवंशीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के लगभग 100 मेधावियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  
समारोह में हाई स्कूल,इंटर,स्नातक, परास्नातक में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, प्रौद्योगिकी शिक्षा,व्यावसायिक शिक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तथा खेल-कूद व अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्द समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राम शील शर्मा (हाई कोर्ट),विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद नन्द,प्रदेश संरक्षक डॉ०जे० पी० शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र नन्द,मुख्य वक्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय कुमार नन्द और प्रदेश संगठन सचिव प्रो० हरिकेश प्रसाद नन्द ने गांधी जी एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया।भारत में शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में संगठन की विचारधारा की प्रासंगिकता और महत्व विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट राम शील शर्मा ने कहा कि समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा जरूरी है और यह असमानता को दूर करती है।मुख्य वक्ता विनय कुमार नन्द ने कहा कि व्यक्तियों, समुदायों और राष्ट्रों की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली ताकतों में से एक है। प्रो० हरिकेश प्रसाद नन्द ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद शिक्षा में सुधार के लिए कई समितियां गठित हुईं,लेकिन आज भी समाज की कुछ जातियों और जनजातियों के बच्चों को शिक्षा के विशेष अवसर देने पर जोर देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सतीश कुमार नन्द और प्रवीण कुमार नन्द ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार नन्द ने की। इस दौरान नकडेहू नन्द,जय प्रकाश शर्मा,आमा प्रसाद शर्मा,अशोक कुमार शर्मा,चिंतामणि शर्मा, शिवनाथ शर्मा,जितेन्द्र शर्मा पहलवान,सुनील शर्मा,बच्छू नन्द, छोटू सहानी,नारायण नन्द,अमित शर्मा,महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा,आशीष शर्मा,विनय शर्मा,राधेश्याम,राधेशरण शर्मा,बैजनाथ शर्मा,सौरव शर्मा,डॉ० दीपक शर्मा,राजेश शर्मा,धीरज शर्मा,पुनीत शर्मा,अंकित शर्मा,रामलक्ष्मण शर्मा,अविनाश शर्मा,धीरू शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewslive nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sammansamaroh nis:value=Sammansamaroh nis:enabled=true nis:link/>
महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने,समय पर जांच एवं प्रारंभिक पहचान के उद्देश्य से रीजेंसी हॉस्पिटल,गोरखपुर में विशेष कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.मंगलेश कुमार श्रीवास्तव,महापौर,गोरखपुर ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर जांच के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि चारु चौधरी,उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह, अधिष्ठाता,छात्र कल्याण ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया,जबकि समाजसेविका सुधा मोदी ने इस पहल की सराहना करते हुए सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर डॉ.जी.मेहर कुमार,डी.एम.चिकित्सा कैंसर विशेषज्ञ ने कैंसर के जोखिम कारकों,शुरुआती लक्षणों,बचाव एवं समय पर पहचान की जानकारी दी। डॉ.रोली पुरवार,स्त्री रोग कैंसर विशेषज्ञ ने गर्भाशय कैंसर की रोकथाम,जांच तथा एचपीवी संक्रमण से जुड़े जोखिमों के बारे में जानकारी साझा की। 168 महिलाओं की हुई नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में 168 महिलाओं की नि:शुल्क कैंसर जांच की गई। महिलाओं को स्तन एवं गर्भाशय कैंसर से बचाव, नियमित जांच और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं सहयोगी सदस्यों ने कैंसर जागरूकता का संदेश अपने परिवार,मित्रों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया,ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह के प्रति जागरूक हो सकें।यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच उड़ान,इनर व्हील क्लब ऑफ रेनबो,रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर युगल,रक्त शक्ति युवा क्लब,वीएस फाउंडेशन एवं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।इस नेक पहल को सफल बनाने तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं क्लबों को एक मंच पर जोड़कर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने में पूजा राज एवं आलोक श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही। इस सराहनीय प्रयास के लिए दोनों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।रीजेंसी हॉस्पिटल,गोरखपुर की ओर से बताया गया कि पूर्वांचल क्षेत्र की महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में संदीप शर्मा,उपाध्यक्ष, रीजेंसी हॉस्पिटल,गोरखपुर ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि, समाजसेविका,सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों,विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों,मीडिया एवं शिविर में शामिल सभी महिलाओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया

<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewslive nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=regencyhospitalpressvarta nis:value=regencyHospitalpressvarta nis:enabled=true nis:link/>
डॉ.संजयन त्रिपाठी ने बीजेपी से की बगावत,निर्दलीय पर्चा भर गाड़ी से उतारा पार्टी का झंडा,निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कमिश्नरी पहुँचकर अपना किए नामांकन दाखिल 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mlcchunavnamankan nis:value=MLCchunavnamankan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewsLive nis:enabled=true nis:link/>
डॉ.संजयन त्रिपाठी ने बीजेपी से की बगावत,निर्दलीय पर्चा भर गाड़ी से उतारा पार्टी का झंडा
गोरखपुर में जलभराव के मुद्दे पर गरमाई सियासत: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार को घेरा,बोले- मुआवजे की हो भरपाई

<nis:link nis:type=tag nis:id=congressparty nis:value=Congressparty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshadhyaksh nis:value=Pradeshadhyaksh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewsLive nis:enabled=true nis:link/>
डॉ० संजयन त्रिपाठी गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ठकुराई गुट के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mlcchunav2026 nis:value=MLCchunav2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewslive nis:enabled=true nis:link/>
पैतृक जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप,कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने उठाए सवाल, प्रेसक्लब में पीड़ित ने प्रेस वार्ता कर दीं जानकारी 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewslive nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० जय प्रकाश नायक, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने गोरखपुर प्रेस क्लब में एक संयुक्त प्रेस वार्ता कर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ० संजयन त्रिपाठी को अपने संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ० त्रिपाठी के नाम पर निर्णय लिया गया था। वर्तमान में स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठलार देवरिया में हिंदी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत डॉ० त्रिपाठी को सी०बी०एस०ई० बोर्ड प्रबंधक महासभा,वित्तविहीन शिक्षक प्रकोष्ठ और स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। महामंत्री ने जानकारी दी कि डॉ० संजयन त्रिपाठी का नामांकन 1 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) को प्रातः 10:30 बजे स्थानीय नेपाल क्लब से भारी संख्या में एकत्रीकरण के साथ आयोजित किया जाएगा

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpurpressclub nis:value=Gorakhpurpressclub nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewslive nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mlcchunav2026 nis:value=MLCchunav2026 nis:enabled=true nis:link/>
एमएलसी चुनाव:स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा ने डॉ.संजयन त्रिपाठी को दिया समर्थन,जीत के लिए कसी कमर

<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewsLive nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mlcchunav2026 nis:value=MLCchunav2026 nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के गौशाला में गौ सेवा करते हुए 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhnathmandir nis:value=GorakhnathMandir nis:enabled=true nis:link/>
सहोदय स्कूल्स एसोसिएशन ने डॉक्टर संजयन त्रिपाठी को दिया समर्थन,चुनावी रणनीति पर मंथन

<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewsLive nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mlcchunav2026 nis:value=MLCchunav2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने,बीमारी की समय पर पहचान तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट,गोरखपुर द्वारा Amneal के सहयोग से निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार विशेष ब्रेस्ट क्लिनिक संचालित किए जाने की पहल का भी शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में सिनर्जी हॉस्पिटल के निदेशक एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी,मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं निदेशक डॉ. सौरभ मिश्रा,निदेशक डॉ.अंजलि जैन गायनी ऑंकोलॉजिस्ट,डॉ. सहाना पूना शेट्टी गायनी ऑंकोलॉजिस्ट,डॉ.अफरीन जी.ई सर्जन,डॉ.सी.पी.अवस्थी रेडिएशन ऑंकोलॉजिस्ट,डॉ.रोहित सिंह यूरोलॉजिस्ट,डॉ.शुभम श्रीवास्तव कार्डियोलॉजिस्ट,डॉ सौरभ मिश्रा गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ.अंकित मिश्रा सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट,डॉ. तारीक अनवर,डॉ.विशाल मिश्रा,डॉ. अर्पित त्रिपाठी,डॉ.गौरव भंवर हेड एंड नेक सर्जन डॉ अमृतांश एनेस्थेसिया सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। शिविर में महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, नियमित जांच और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।डॉ.आलोक तिवारी ने कहा कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए स्तन में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्तन में गांठ,आकार में बदलाव, त्वचा में परिवर्तन अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। डॉ.सौरभ मिश्रा ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच को लेकर समाज में और अधिक जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सिनर्जी हॉस्पिटल में प्रत्येक बुधवार विशेष ब्रेस्ट क्लिनिक के माध्यम से महिलाओं को विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार,इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर की रोकथाम,शुरुआती पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना है,ताकि बीमारी की पहचान में देरी न हो और जरूरतमंद महिलाओं को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में स्वयं उपचार करने के बजाय योग्य विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट,गोरखपुर की इस पहल को महिलाओं के बीच स्तन स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया

<nis:link nis:type=tag nis:id=गोरखपुर nis:value=गोरखपुर nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सिनर्जीसुपरस्पेशियलिटीहॉस्पिटलएवंकैंसरइंस्टीट्यूटगोरखपुर nis:value=सिनर्जीसुपरस्पेशियलिटीहॉस्पिटलएवंकैंसरइंस्टीट्यूटगोरखपुर nis:enabled=true nis:link/>
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी
जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई गांव निवासी अधिवक्ता अविनाश प्रताप श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी जमीन का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक,अधिवक्ता ने 22 अक्टूबर 2019 को बनगाई स्थित आराजी नंबर 1696,रकबा 1308 वर्गफीट जमीन का पंजीकृत बैनामा कराया था। उनका दावा है कि जमीन पर उनका कब्जा है और नामांतरण आदेश भी पारित हो चुका है। आरोप है कि रामजीत चौहान पुत्र स्वामीनाथ,निवासी गांधी नगर, बशारतपुर,थाना शाहपुर समेत अन्य लोगों द्वारा उक्त जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। अधिवक्ता का आरोप है कि 14 सितंबर 2026 की रात रामजीत चौहान,उनके पुत्र संतोष चौहान और कुछ अन्य लोग गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुस गए तथा पिलर तोड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता के अनुसार,तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी गई,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति देखी।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 15 सितंबर 2026 को दोबारा पिलर तोड़े गए,जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। इसके बाद थाना स्तर पर शिकायत दी गई और 20 सितंबर 2026 को रामजीत चौहान,संतोष चौहान समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का उल्लेख प्रार्थना पत्र में किया गया है।अधिवक्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास को रोकने की मांग की है। ये सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए हैं;आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpurjournalistpressclub nis:value=Gorakhpurjournalistpressclub nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=pressvartaadhivakta nis:value=pressvartaadhivakta nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewsLive nis:enabled=true nis:link/>
ईकोज़ेन द्वारा समर्थित पुरस्कार समारोह में यूपीनेडा और प्रज्ञा पावर फाउंडेशन ने सात श्रेणियों में स्थानीय योगदान को सराहा,‘सौर सम्मान’ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले अग्रदूतों को सम्मानित किया गया

<nis:link nis:type=tag nis:id=saururja nis:value=saururja nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewslive nis:enabled=true nis:link/>
पुरानी पेंशन पर सरकार की 'फूट डालो और राज करो' की नीति को समझें प्रांतीय व केंद्रीय संगठन 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=puranipension nis:value=puranipension nis:enabled=true nis:link/>
साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल एवं पूर्वांचल साहू समाज समिति उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में समाज की मासिक बैठक संपन्न,समाज को एकजुट करने और शिक्षा-सहयोग पर जोर

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewslive nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahusamaj nis:value=SahuSamaj nis:enabled=true nis:link/>
सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ.संजयन त्रिपाठी को घोषित किया अधिकृत प्रत्याशी

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewslive nis:enabled=true nis:link/>
गोरखपुर में जल भराव को लेकर जिला अधिकारी दीपक मीणा की बाइट...

<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewsLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalbharav nis:value=jalbharav nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jiladhikarigorakhpur nis:value=jiladhikariGorakhpur nis:enabled=true nis:link/>
गोरखपुर में जलभराव पर सदर सांसद रवि किशन और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत,समस्या के समाधान पर हुई गहन चर्चा 

<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpurjalbharav nis:value=Gorakhpurjalbharav nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=gorakhpur nis:value=Gorakhpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ravikishan nis:value=RaviKishan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=parshadvishvajittripathi nis:value=ParshadvishvajitTripathi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=snewslive nis:value=SNewsLive nis:enabled=true nis:link/>