सहारनपुर: दिशा की बैठक में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक में नोकझोंक
सहारनपुर में दिशा की बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच सवाल पूछने को लेकर बहस हो गई। इमरान मसूद ने कहा कि चेयर से अनुमति लेकर सवाल पूछे जाने चाहिए। इस पर आशु मलिक ने कहा कि यह दिशा की बैठक है, कोई रैली नहीं।
दोनों के बीच सवाल पूछने की बारी और समय को लेकर नोकझोंक हुई। आशु मलिक ने कहा कि सवाल उनका है और वह जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे सवाल नहीं पूछेंगे तो कौन पूछेगा। वहीं इमरान मसूद ने दूसरे लोगों को भी बोलने का मौका देने की बात कही। बैठक में कुछ देर तक दोनों के बीच तीखी बहस होती रही।
#viralreels #uttarpradeshpolitics