संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित समरसता संकल्प अभियान–कलश वंदन यात्रा के तहत मंगलवार को पडरौना नगर क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश लेकर दलित बस्तियों में भ्रमण कर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी समाज को आत्मशुद्धि, समानता और समरसता की प्रेरणा देता है।
#BJPNEWS #KushinagarNews #santravidas #kalashyatra #UttarPradesh #BreakingNews विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal विनय जायसवाल टीम